लालू यादव का इसी महीने सिंगापुर में होगा ट्रांसप्लांट, बेटी रोहिणी आचार्य देंगी अपनी किडनी

    Loading

    नई दिल्ली: बिहार के पूर्व CM और RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आखिरकार किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) के लिए तैयार हो गए हैं। उनका सिंगापुर (Singapore) के एक अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट होगा। बड़ी बात यह है कि लालू को उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) किडनी दान देंगी। लालू पिछले महीने ही सिंगापुर में डॉक्टरों से चेकअप कराकर लौटे थे। इस समय वह दिल्ली में हैं। जल्द ही सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। खबर है कि इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया जाना है। पहले वह इसके लिए नहीं तैयार थे। 

    मीडिया में चल रही ख़बरों की माने तो डॉक्टरों ने लालू यादव के किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति दे दी है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य उन्हें किडनी दान करेंगी। रोहिणी अपने पति के साथ सिंगापुर में ही रहती हैं। पिछले महीने लालू यादव जब डॉक्टर को दिखाने सिंगापुर गए थे, तो वे रोहिणी के घर पर ही रुके थे। चेकअप के बाद वह लौट आए थे। 

    लालू यादव को किडनी की बीमारी ही नहीं अन्य कई बीमारियां भी हैं। उनका लंबे समय तक दिल्ली एम्स में इलाज चला। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट की बात कही थी। इसके बाद लालू यादव अक्टूबर में सिंगापुर गए और वहां के डॉक्टरों से चेकअप कराया। जहां से उन्हें किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति मिल गई है। बेटी रोहिणी आचार्य अपनी किडनी देंगी। इसी महीने उनका किडनी ट्रांसप्लांट होगा।