lok-sabha-elections-2024
21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान कल

शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होगी। इसमें देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर कुल 1625 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले चरण में आठ केंद्रीय मंत्री दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक पूर्व राज्यपाल की किस्मत दांव पर है।

Loading

नई दिल्ली: आगामी शुक्रवार यानी 19 अप्रैल को 2024 लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। बता दें कि, बीते 2019 में इन सीटों पर हुए चुनाव में सबसे ज्यादा BJP ने 40, DMK ने 24, कांग्रेस ने 15 सीटें जीती थीं वहीं अन्य को 23 सीटें मिली थीं।

जानें कैंडिडेट्स के बारे में
इसके साथ ही चुनाव आयोग की मानें तो इलेक्शन के पहले फेज में कुल 1,625 कैंडिडेट्स मैदान में हैं, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं। इनमें महिलाएं केवल 8% ही हैं। वहीं एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) ने 1,618 उम्मीदवारों के हलफनामे में दी गई जानकारी पर दी एक रिपोर्टकी मानें तो इनमें से 16% यानी 252 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। तो वहीं 450 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की संपत्ति है। हालांकि वहीं 10 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है, जबकि तीन के पास 300 से 500 रुपए की संपत्ति है।

जानें कहां-कहां वोटिंग

जानकारी दें कि, मतदान आगामी शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम को 5 बजे तक चलेगा। इसमें पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, उत्तराखंड की सभी पांच, अरुणाचल प्रदेश की दो, बिहार की चार, छत्तीसगढ़ की एक, असम की चार, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की पांच, मणिपुर की दो, मेघालय की दो, मिजोरम त्रिपुरा की एक-एक और पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर मतदान होगा। वहीं केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप और पुडुचेरी की एक-एक सीट पर भी मतदान होना है।

पहले चरण में इन दिग्गजों की परीक्षा

फर्स्ट फेज में इस बार महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी चुनाव मैदान में हैं। तो वहीँ अरुणाचल पश्चिम सीट से केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से होने जा रहा है।वहीं असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी इस बार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।