ias-ips
देश के बेहतरीन IAS-IPS ऑफिसर्स

Loading

नई दिल्ली: आखिरकार साल 2023 (Year Ender 2023) को भी खत्म होने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। जहां यह साल के खत्म होने के साथ ही कई सारी यादें भी छोड़े जा रहा है। वैसे इस पूरे साल देश में काफी बदलाव देखे गए या आए हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ देश के IAS-IPS ऑफिसर्स का भी रहता है।

जितना मुश्किल एक IAS या IPS अधिकारी बनना होता है, उससे ज्यादा मुश्किल होता है, ऑफिसर बनने के बाद आने वाली नई जिमेदारियों को मुस्तैदी से निभाना। ऐसे में आज हम आपको साल 2023 के उन IAS-IPSऑफिसर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनको अपने बेहतरीन कार्यों के चलते लोगों की और से पूरे साल खूब प्यार और सराहना  मिली है। 

टीना डाबी 

वैसे तो IAS टीना डाबी हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है। लेकिन अपने नेक कामों के कारण लोग सबसे ज्यादा उन्हें पसंद किया जाता है। साल 2023 उनके लिए काफी खास रहा। उन्होंने इस साल 15 सितंबर 2023 को उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं इसी साल उन्हें मसूरी में स्थित IAS ट्रेनिंग सेंटर LBSNAA में भी उन्हें बेस्ट ट्रेनी अफसर का अवॉर्ड देकर संमानित किया गया। टीना डाबी दरअसल राजस्थान कैडर की अफसर हैं। वह जैसलमेर की पहली महिला डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर भी रह चुकी हैं। उनके आने के बाद जैसलमेर में काफी कुछ तरक्की हुई है। 

दीपक रावत

तेज तर्रार IASअफसर दीपक रावत लिसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह केवल काम को लेकर ही नहीं बल्कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों के बीच अवेयरनेस फैलाने के लिए भी जाने जाते हैं। वे हमेशा अपने अनोखे अंदाज में छापे मारने के लिए भी जाने जाते हैं। इनके चलते वह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वह कहीं पर भी, कभी भी और किसी से भी बात करके कुछ ना कुछ जरुरी सुराग निकलवा ही लेते हैं। 

स्मिता सभरवाल

IAS ऑफिसर स्मिता सभरवाल की भी खासी लोकप्रियता हैं। ट्विटर पर उनके 4 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। साल 2000 में स्मिता सभरवाल ने अपने दूसरे प्रयास के दौरान UPSC की परीक्षा पास की थी। यह भी बताएं कि स्मिता सभरवाल मुख्यमंत्री कार्यालय में काम करने वाली पहली IAS अधिकारी हैं। वह अपने जबरदस्त कामों केलिए जानी जाती है। साल 2023 में उन्हों अनेक गरीबों परिवारों के लिए कार्य किया है और उनकी अच्छे से मदद करने की भी कोशिश की है। 

दुर्गा शक्ति नागपाल

अगला नाम आता है दमदार महिला IAS दुर्गा शक्ति नागपाल का। इन्होंने अपने काम से सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल पानी मोहाली में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने कई बड़े काम किए है। सबसे पहले एक भूमि घोटाला का खुलासा किया। इसके बाद उनकी पोस्टिंग ग्रेटर नोएडा में हुई जहां उन्होंने रेत माफिया के खिलाफ भी जबरदस्त कार्रवाई की। अपने दमदार अंदाज के चलते भूमि माफिया और रेट माफिया उनसे जबरदस्त खौफ़ खाते हैं। 

रोशन जैकब

IAS रोशन जैकब हमेशा अपने जबरदस्त कार्यों से सभी को हैरान करती हैं। IAS रहते हुए ही उन्होंने अपनी PHD की पढ़ाई भी पूरी की थी। रोशन जैकब UP माइनिंग डिपार्टमेंट की पहली महिला डायरेक्टर भी रहीं हैं।उनकी निगरानी में ही लॉकडाउन के दौरान UP राज्य में माइनिंग का काम शुरू हुआ था।  केरल में जन्मी जैकब UP में 16 साल से अधिक का समय जमीनी स्तर पर कार्य करने का अनुभव है। उनके काम करने का तरीका थोड़ा अलग भले हो लेकिन वह हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। वह लोगों को अपने अच्छे कामों से से हमेशा आश्चर्य होने पर मजबूर कर देती हैं। 

संतोष कुमार

IPS संतोष कुमार मिश्रा देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को शिक्षित करने के महत्व को बहुत मानते हैं। इसीलिए यह IPS अधिकारी अपनी ड्यूटी से समय निकालकर शिक्षा की स्थिति को सुधारने की दिशा में काम करते हैं। पटना के रहने वाले संतोष कुमार मिश्रा 2012 बैच के IPS अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में SSP के पद पर तैनात हैं।

अपराजिता राय 

IPS अपराजिता राय जब महज 8 साल की थीं, जब उनके पिता, जो सिक्किम में एक प्रभागीय वन अधिकारी थे, का निधन हो गया था। तब उस छोटी सी उम्र में, वह समझ गई कि अधिकांश सरकारी अधिकारी जनता के प्रति कितने असंवेदनशील थे। बस यही वह वक़्त था जब उन्होंने सिस्टम का हिस्सा बनने का फैसला किया और बदलाव लाने के लिए खुद भी एक IPS ऑफिसर बनकर इसमें शामिल हो गई। जानकारी दें कि आज वे सिक्किम की पहली महिला IPS अधिकारी हैं।

इतना ही नहीं अपने प्रशिक्षण के दौरान, उन्होंने कई ख़ास पुरस्कार जीते, जिनमें सर्वश्रेष्ठ लेडी आउटडोर प्रोबेशनर के लिए 1958 बैच IPS ऑफिसर्स ट्रॉफी, बेस्ट टर्न आउट के लिए वरिष्ठ कोर्स ऑफिसर्स ट्रॉफी का 55वां बैच, और फील्ड कॉम्बैट के लिए श्री उमेश चंद्र ट्रॉफी भी इसमें प्रमुखता से शामिल हैं।