मुंबई में कोरोना का तांडव, सायन अस्पताल के 30 रेजिडेंट डॉक्टरों के कोविड पॉजिटिव होने से चिंता बढ़ी

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना (Mumbai Corona Updates) का कोहराम लगातार जारी है। कोविड (COVID-19) से संक्रमित मामले बड़ी ही तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच मुंबई के सायन अस्पताल (Sion Hospital) में 30 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद सूबे में कुल डॉक्टरों के संक्रमितों की संख्या 260 पहुंच गई है।

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बताया है कि सायन अस्पताल के 30 रेजिडेंट डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमित डॉक्टरों की संख्या 260 पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को जेजे अस्पताल के 61 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 

    गौरतलब है कि मुंबई में इससे पहले कोरोना के 24 घंटे के भीतर 15,166 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही तीन लोगों की मौत हुई है। राज्य में ओमीक्रोन के कुल मामलों की संख्या 653 पहुंच गई है। महाराष्ट्र में बुधवार को ओमीक्रोन के 144 मामले रिपोर्ट हुए हैं। मुंबई से अकेले 100 मामले इसमें शामिल हैं।