असम को नागपुर वाले नहीं चलाएंगे: राहुल गाँधी

नई दिल्ली/गुवाहाटी. देश में नागरिकता कानून को लेकर शुरू विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भाजपा सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा है. कांग्रेस के 135 स्थापना दिवस पर गुवाहाटी में आयोजित

Loading

नई दिल्ली/गुवाहाटी. देश में नागरिकता कानून को लेकर शुरू विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भाजपा सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा है. कांग्रेस के 135 स्थापना दिवस पर गुवाहाटी में आयोजित रैली को संबोधित करते करते हुए राहुल गाँधी ने कहा, " भाजपा के लोग असम को उसकी संस्कृति को नहीं जानते है, यहाँ के युवा प्रदर्शन कर रहे है. असम को नागपुर वाले नहीं चलाएंगे, यहाँ की जनता चलाएगी।"

नागरिकता कानून पर होरहे विरोध को मुद्दा बनाकर केंद्र और राज्य सर्कार पर हमला बोलते हुए राहुल गाँधी ने कहा, " जहां भी भाजपा जाती है, वह नफरत फैलाती है। असम में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। दूसरे राज्यों में भी प्रदर्शन हो रहा है। आपको क्यों उन्हें क्यों मारना और हत्या करनी पड़ी रही है? भाजपा लोगों की आवाज को नहीं सुनना चाहती।” 

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, " हम भाजपा और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को असम के इतिहास, भाषा, संस्कृति पर आक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा। असम को आरएसएस वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।"

भाजपा पर राज्य में हिंसा का दौर वापस लाने का आरोप लगते हुए राहुल गाँधी ने कहा, " मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर पर लौट न जाएं।” उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा" 

गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।”