अगरतला, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो विधायकों सुदीप रॉय बर्मन (Suddep Roy Barman) और आशीष साहा (Ashish Saha) ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। रॉय बर्मन और साहा ने विधानसभा अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती से मुलाकात कर उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे।
Tripura’s Former Cabinet Minister and BJP MLA Shri Sudip Roy Barman tenders his resignation with another BJP MLA Shri Ashish Kumar Saha.
They both are reaching Delhi today to meet Smt @priyankagandhi along with some other Rebel BJP MLAs. pic.twitter.com/eGVsaXkqW0
— Aditya Goswami (@AdityaGoswami_) February 7, 2022
रॉय बर्मन ने संवाददाताओं को बताया कि आज ही वे दोनों दिल्ली जाएंगे और आगे की रूपरेखा को अंतिम रूप देंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों विधायक मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
साहा ने बताया ‘‘हम 12 फरवरी को त्रिपुरा लौटेंगे। हमने भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मानिक साहा को पत्र भेज कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।” दोनों विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के विधायकों की संख्या 33 रह गई है।