PM Modi, Foundation Day,
फाइल पिक: PM मोदी

Loading

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज  मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। वह भोपाल (Bhopal) से MP समेत पांच राज्यों को वंदे भारत का सौगात देंगे। जानकारी के मुताबिक भोपाल के  रानी कमलापति स्टेशन (Rani Kamalapati station) से आज पीएम मोदी देश के अलग-अलग रूट पर चलने वाली पांच वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

जनसंपर्क विभाग के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर, रांची-पटना, धारवाड़-बेंगलुरु और गोवा(मडगांव)-मुंबई के बीच चलाई जाएगी। वहीं गोवा, बिहार और झारखंड को पहली बार वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क प्राप्त होगा। भोपाल (रानी कमलापति)- इंदौर, वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के दो महत्वपूर्ण शहरों के बीच सरल और त्वरित यात्रा की सुविधा देगी। क्षेत्र में सांस्कृतिक, पर्यटन एवं धार्मिक स्थानों के संपर्क में सुधार भी लाएंगी।

भोपाल- जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र से जोड़ेंगी। रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और बिहार के लिए पहली वंदे भारत रेलगाड़ी होने वाली है। पटना और रांची के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस पर्यटकों,  स्टूडेंट्स और व्यवसायियों के लिए वरदान साबित होगी। धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस कर्नाटक-धारवाड़ और हुबली में महत्वपूर्ण शहरों को राज्य की राजधानी बेंगलुरु से जोड़ेगी। यह रेलगाड़ियां यात्रियों को विश्व स्तर के पर्यटन  अनुभव को बढ़ावा देंगी।