PM-MODI
मन की बात

Loading

नई दिल्ली: आज यानी 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) रेडियो कार्यक्रम के जरिए संबोधित किया है।  यह उनके मन की बात रेडियो कार्यक्रम का 107वां एपिसोड रहा।  

आज PM मोदी ने कहा कि आज 26 नवंबर की तारीख है, जिसे कभी भूला नहीं जा सकता है।  आज के दिन ही हमारे देश पर सबसे जघन्य आतंकी हमला हुआ।  आतंकियों ने मुंबई समेत पूरे देश को हिला दिया था।  ये भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और आज आतंक को कुचल रहे हैं।   

उन्होंने आगे कहा कि, 26 नवंबर को आज का ये दिन, एक और वजह से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।1949, आज के ही दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। मैं सभी देशवासियों को संविधान दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और हम सब मिलकर के नागरिकों के कर्तव्यों को प्राथमिकता देते हुए विकसित भारत के संकल्प को जरूर पूरा करेंगे।

आज PM मोदी ने कहा कि, राष्ट्र निर्माण में जब सबका साथ होता है, तभी सबका विकास भी हो पाता है। मुझे संतोष है कि संविधान निर्माताओं के उसी दूरदृष्टि का पालन करते हुए, अब भारत की संसद ने ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को पास किया है।

वोकल फॉर लोकल को लेकर उन्होंने कहा कि, बीते कुछ दिनों के भीतर ही दिवाली, भैया दूज और छठ पर देश में चार लाख करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ है और इस दौरान भारत में बने उत्पादों को खरीदने का जबरदस्त उत्साह लोगों में देखा गया।Vocal For Local का ये अभियान पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है।

बढ़ते डिजिटल पेमेंट पर उन्होंने आज उत्साहित होते हुए कहा कि, ये लगातार दूसरा साल है जब दीपावली के अवसर में cash देकर कुछ सामान खरीदने का प्रचलन धीरे-धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। यानी अब लोग ज्यादा से ज्यादा Digital Payment कर रहे हैं। ये भी बहुत उत्साह बढ़ाने वाला है।

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर भी आज PM मोदी ने कहा कि, इस अभियान ने साफ-सफाई और सार्वजनिक स्वच्छता को लेकर लोगों की सोच बदल दी है।ये पहल आज राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बन चुकी है, जिसने करोड़ों देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाया है। इस अभियान ने अलग-अलग क्षेत्र के लोगों, विशेषकर युवाओं को सामूहिक भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया है।

इसके साथ ही कोयम्बटूर में रहने वाले लोगानाथन का उदहारण देते हुए उन्होंने कहा कि, तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रहने वाले लोगानाथन जी भी बेमिसाल हैं।बचपन में गरीब बच्चों के फटे कपड़ों को देखकर वे अक्सर परेशान हो जाते थे। इसके बाद उन्होंने ऐसे बच्चों की मदद का प्रण लिया और अपनी कमाई का एक हिस्सा इन्हें दान देना शुरू कर दिया।जब पैसे की कमी पड़ी तो लोगानाथन जी ने लोगों के टॉयलेट तक साफ़ किये, ताकि जरूरतमंद बच्चों की मदद हो सके।

वहीं जल सुरक्षा पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि, 21वीं सदी की बहुत बड़ी चुनौतियों में से एक है- जल सुरक्षा। जल का संरक्षण करना, जीवन को बचाने से कमनहीं हैं।जब हम सामूहिकता की इस भावना से कोई काम करते हैं तो सफलता भी मिलती है।इसका एक उदाहरण देश के हर जिले में बन रहे ‘अमृत सरोवर’ भी है।

जानकारी दें कि,  ‘मन की बात’ रेडियो प्रोग्राम आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क, आकाशवाडी समाचार वेबसाइट, न्यूजऑनएयर मोबाइल ऐप और नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप पर हर महीने के अक़खिरी रविवार को सुबह 11 बजे ब्रॉडकास्ट किया जाता है ।  इसके अलावा इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो न्यूज, डीडी न्यूज, पीएमओ और इंफोर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री के यूट्यूब चैनल पर भी होता है।  आकाशवाली न्यूज हिंदी में ब्रॉडकास्ट होने के तुरंत बाद इसे स्थानीय भाषा में भी प्रसारित करती है।