Priyanka Gandhi Vadra
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

Loading

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर कांग्रेस (Congress) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल अब तक यहीं चर्चा हो रही थी कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रायबरेली से चुनाव लड़ेगी, लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रियंका दमन दीव (Daman Diu) लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। 

बता दें कि यह बड़ा दावा दावा कांग्रेस की दमन दीव यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल (Ketan Patel) ने किया है। दमन दीव से अगर हम भाजपा की बात करते है तो यहां से लगातार चौथी बार उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा सांसद लालूभाई पटेल के नाम की घोषणा की गई है। ऐसे में अब केतन पटेल के दावे के मुताबिक, यहां भाजपा को टक्कर देने के लिए कांग्रेस का बड़ा चेहरा यानी प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। 

दमन दीव के मैदान में प्रियंका गांधी 

इस बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दमन दीव के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने कहा,’यह सच है कि प्रियंका गांधी दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस संबंध में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है। इस सीट से प्रियंका गांधी को लड़ाने का गणित बन चुका है। सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश से प्रियंका गांधी को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है।’

 

गुजरात का सौराष्ट्र होगा प्रभावित

दरअसल केतन पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दमन दीव लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने के लिए उनकी राय मांगी थी। ऐसे में अब अगर प्रियंका गांधी इस सीट से कांग्रेस का चेहरा बनती हैं तो इसका असर न सिर्फ दमन दीव पर ही पड़ेगा बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात की लोकसभा सीटों पर पड़ सकता है और इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा दीव के कारण पूरे सौराष्ट्र की लोकसभा सीटें इससे प्रभावित हो सकती हैं। दमन दीव से प्रियंका गांधी को उतारना कांग्रेस के लिए यह फायदे का फैसला हो सकता है। 

PRIYANKA-GANDHI
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में भी पड़ेगा असर! 

केतन पटेल  के इस दावे के बाद अब इस छोटे से क्षेत्र की राजनीति में बहुत तेज हलचलें शुरू हो गई है। आपको बता दें कि दमन दीव से कांग्रेस का बड़े चेहरे के तौर पर अगर प्रियंका गांधी चुनाव लड़ती है तो इसका प्रत्यक्ष रूप से महाराष्ट्र पर भी असर पड़ सकता। 

रायबरेली से कौन? 

जैसा कि हम सब जानते है उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से अब तक सोनिया गांधी चुनाव लड़ती आई हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि  सबसे पहले सोनिया ने साल 1999 में अमेठी से चुनाव लड़ा, उस वक्त सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थीं फिर इसके बाद 2004, 2009, 2014 और 2019 में उन्होंने रायबरेली से चुनाव जीता। हालांकि, 2019 में सोनिया गांधी ने यह बात बताई थी कि उस साल वह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। 

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सोनिया गांधी को राजस्थान से राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया। सोनिया को राजस्थान से राज्यसभा भेजने के बाद अगर अब प्रियंका भी दमन दीव से लोकसभा चुनाव लड़ती है तो अब सवाल उठता है कि फिर रायबरेली सीट का टिकट कांग्रेस किसे देती है? इस पर सबकी नजरें बनी हुई है।