rafale

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ आज PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फ्रांस की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। वहीं इस ख़ास दो दिवसीय यात्रा से फ्रांस के साथ लंबे समय से चले आ रहे कूटनीतिक संबंधों को न सिर्फ बल देगी, बल्कि दोनों देशों के बीच रक्षा और व्यापारिक समझौतों भी बढ़ाएगी। इसी यात्रा में भारत और फ्रांस के बीच अब 26 राफेल M (Rafale M) को लेकर भी करार होने जा रहा है।

जानकारी दें कि, राफेल M भारतीय नौसेना के बेड़े में जल्द शामिल होगा। 2019 में राफेल खरीद के बाद दोनों देशों के बीच यह सबसे बड़ी डिफेंस डील होगी। इसमें तीन स्कॉर्पियन पनडुब्बी भी शामिल होंगी जो नौसेना की ताकत को कई गुना बढ़ा देंगी। देखा जाए तो चीन के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए ये सौदा अब और भी  महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं PM मोदी ने बृहस्पतिवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी फ्रांस यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को नयी गति मिलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह फ्रांस की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। फ्रांस रवाना होने से पहले अपने संदेश में 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं अपने मित्र, फ्रांस के राष्ट्रपति इमेनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13 से 14 जुलाई तक फ्रांस के राजकीय दौरे पर रहूंगा।” उन्होंने कहा, “यह यात्रा इसलिये विशिष्ट है क्योंकि मुझे राष्ट्रपति मैक्रों के साथ फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल दिवस पर पेरिस में होने वाले समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होना है । बैस्टिल दिवस परेड में भारत की तीनों सेनाओं का दल भी हिस्सा लेगा, जबकि भारतीय वायुसेना इस अवसर पर फ्लाई-पास्ट का प्रदर्शन करेगी।”

कितने अलग हैं राफेल और राफेल M

  • राफेल M नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे। 
  • राफेल की तुलना में ये काफी अलग ।
  • राफेल M का एयरफ्रेम युद्धपोत पर लैंड करने के लिए हुआ डिजाईन।
  • किसी भी युद्धपोत से टेकऑफ और लैंड करने में सक्षम बनाती है।  
  • राफेल का एयरफ्रेम स्टैंडर्ड है।
  • राफेल M के विंग फोल्डेबल, इसमें टेलहुक भी मौजूद, राफेल में ऐसा नहीं है।
  • राफेल में स्टैंडर्ड रडार है, जबकि राफेल M की रडार, मैरिटाइम के अनुरूप।
  • राफेल M से हो सकती है एंटी शिप मिसाइल लांच, ये ज्यादा दूरी के हथियार भी ढो सकता है।

भारत के युद्धपोत पर होंगे तैनात

जानकारी दें कि, राफेल M को भारत के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। यह भी माना जा रहा है कि राफेल एम को INS विक्रमादित्य और INS विक्रांत पर तैनात किया जा सकता है, इन युद्धपोतों पर फिलहाल MIG-29 तैनात हैं।