photo- ani
photo- ani

    अंबाला: हरियाणा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की आज की शुरुआत अंबाला से की। इस मौके पर उसके साथ प्रति के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक बार फिर वह टी शर्ट (T-shirt) में नजर आए। भीषण सर्दी के बावजूद वह टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। पंजाब की ओर राहुल के कदम बढ़ते ही उनके पीछे कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम चल पड़ा है। फिलहाल अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन (Ambala Cantt Railway Station) पर भारत जोड़ो यात्रा पहुंच गई है। 

    भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज सुबह छह बजे से 12 बजे तक कुरुक्षेत्र शाहाबाद-अंबाला रोड बंद रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से इस समय वाहन इस रास्ते पर न लाने के लिए कहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

    बता दें कि सैनी आश्रम में मंगलवार सुबह 11 बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इस बीच मीडिया के सवालों का जवाब भी देंगे। अंबाला के रास्ते होते हुए यह यात्रा अग्रसेन चौक तक जाएगी। यहां से भारत जोड़ो यात्रा कालका चौक और आगे शंभू बार्डर होते हुए पंजाब में दाखिल हो जाएगी।