pali-road-accident
Pic: Twitter

    Loading

    नई दिल्ली/पाली. राजस्थान (Rajasthan) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पाली में हुए भयंकर सड़क हादसे (Road Accident) में 4 लोगों की मौत हो गई है, 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं मरने वालों में 3 युवक और 1 बच्चा शामिल है। जानकारी के अनुसार यहां के रामदेवरा (जैसलमेर) दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। 

    फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु गुजरात के बनासकांटा जिले के बताए जा रहे हैं। इनमें से अधिकतर कुकड़ी गांव के हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

    घटना के अनुसार ट्रॉली में करीब 25 लोग सवार थे जो रामदेवरा की तरफ जा रही थी। यह भी खबर है कि, सुमेरपुर हाईवे पर बीते दिनों हुए सड़क हादसे के बाद वन-वे कर रखा था। इसी दौरान दो ट्रेलर के बीच करीब 25 श्रद्धालुओं से भरा यह ट्रॉली-ट्रैक्टर बीच में चल रहा था। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इस खतरनाक टक्कर से श्रद्धालु ट्रॉली समेत आगे चल रहे ट्रेलर की तरफ उछलकर गिर गए। वहीं टक्कर के चलते ट्रैक्टर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया और दोनों ट्रेलर के बीच फंस कर रह गया।