File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. यदि आपके पास राशनकार्ड (Ration card) है तो अब आपको लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए आप राशन बुक कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों (Ration Card holders) के लिए ‘Mera Ration app’ लॉन्च किया है। बता दें कि, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना का ही हिस्सा है। इस ऐप की मदद से आपको घर बैठे राशन लेने में काफी आसानी होगी। चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे राशन बुक कर सकते हैं।  

    Mera Ration app कैसे  करें डाउनलोड ?

    • सबसे पहले Google Play Store पर जाएं।  
    • इसके बाद सर्च बॉक्स में Mera Ration app सर्च करें।  
    • Mera Ration app ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करें।  
    • Mera Ration app ऐप को ओपन करें।  
    • अपने राशन कार्ड की डिटेल के जरिये रजिस्ट्रेशन करें।  

    Mera Ration ऐप के फायदे

    •  प्रवासी लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा।
    •  इस ऐप से राशन दुकान की सटीक जानकारी मिलेगी।
    • राशन कार्ड होल्डर्स अपने सुझाव भी साझा कर सकते हैं।
    • राशन लेने से संबंधित मिलगी सभी जानकारी।
    •  कार्ड होल्डर्स मिलने वाले अनाज की जानकारी खुद ले सकेंगे।
    • सभी को आसानी से उपलब्ध होगा राशन।

    करीबी दुकान का मिल जाएगा पता 

    यूजर्स Mera Ration app की मदद से टैप करके निकटतम दुकान का पता कर सकेंगे। साथ ही अपने पात्रता और हाल ही में किए गए लेन-देन का डिटेल भी जान सकेंगे। यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा के अलावा 14 भाषाओं में भी उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि, आपको इस ऐप के जरिये जानकारी मिलेगी की कब-कब और किस दुकान से राशन लिया है।  

    किसे मिलेगा लाभ ?

     खाद्यसचिव सुधांशु पांडे ने बताया कि, नए मोबाइल ऐप का उद्देश्य एनएफएसए के लाभार्थियों, विशेष रूप से प्रवासी लाभार्थियों, उचित मूल्य की दुकान (Fair Price Shop) या राशन दुकान के डीलरों और अन्य अंशधारकों के बीच ओएनओआरसी से संबंधित सेवाओं को सुविधाजनक बनाना है।