नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बार फिर टी- शर्ट में नजर आए। वह दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी एक बार फिर से टी-शर्ट (T-shirt) में नजर आए। उन्होंने टी-शर्ट पर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलेगा।
दरअसल कांग्रेस के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पहुंचे राहुल गांधी एक बार फिर टी-शर्ट में दिखे। उन्होंने अपने टी-शर्ट पहनने के बारे में एक सवाल का जवाब दिया। एक रिपोर्टर ने राहुल गांधी से कहा, आज भी टी-शर्ट में। जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि टी-शर्ट ही चल रही है और जब तक चल रही है चलेगा।
#WATCH | Congress MP Rahul Gandhi replies to a question about him wearing a T-shirt.
Reporter to Rahul Gandhi: Today also in T-shirt…
Rahul Gandhi: T-shirt hi chal rahi hai aur jab tak chal rahi hai chalayenge… pic.twitter.com/S5OB4TuKfZ
— ANI (@ANI) December 28, 2022
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अक्सर टी- शर्ट में ही नजर आए। उनके इस पहनावे पर बीजेपी ने उनपर तंज भी कसा था। एक बार फिर वह इसी लिबास में नजर आए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया।