Navratri 2021
File Photo

Loading

नई दिल्ली: आज यानी 15 अक्टूबर से आश्विन शुक्ल पक्ष के शारदीय नवरात्रि (Navratri)) शुरू हो चुके हैं। जानकारी दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि आज यानी 15 अक्टूबर से शुरूहोकर और दशहरे के दिन यानी 24 अक्टूबर को समाप्त होंगे। वहीं इसे शक्ति प्राप्त करने की नवरात्रि भी कहा जाता है।  

इस पावन नवरात्रि का शुभारंभ प्रतिपदा तिथि पर घटस्थापना के साथ हो जाता है।  इस शुभ घटस्थापना में देवी के नाम का एक सुंदर सा कलश स्थापित किया जाता है।  इसके बाद ही व्रत और देवी के स्वरूपों की पूजा आरंभ होती है।  आज इसी नवरात्रि के शुभ अवसर पर देश के विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना का माहौल बना हुआ है। 

हाथी पर सवार हो आ रही  माता रानी 
जानकारी दें कि इस बार शारदीय नवरात्रि में माता रानी हाथी पर सवार होकर धरती पर पधार रहीं हैं और वह सिंह पर बैठकर प्रस्थान करेंगी।। यह एक बहुत ही शुभ संकेत है। इस वर्ष सर्वत्र संपन्नता रहेगी और देश में अच्छी वर्षा होने की भी सम्भावना है।  भगवत पुराण के अनुसार जब भी माता हाथी पर सवार होकर आती हैं तो गज वाहिनी कहलाती हैं और वह अपने साथ सुख, समृद्धि और खुशहाली लाती हैं। नौ दिवसीय पर्व में 18, 22 और 23 अक्तूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्ध योग रहेंगे। नवरात्रों के साथ मांगलिक कार्यों का भी आगाज भी हो जाएगा।

देश में उत्सव का माहौल
इसी क्रम में आज जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। 

तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में भी नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालू काफी की संख्या में छतरपुर मंदिर पहुंचे और पूजा की। इसके साथ ही श्रद्धालू कालकाजी मंदिर भी पहुंचे और पूजा की। नवरात्र के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने झंडेवालान मंदिर में भी आरती की।

इधर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी नवरात्र के पहले दिन मुंबा देवी मंदिर में आरती की गई। श्रद्धालू आरती में शामिल हुए और पूजा की।