sonipat

    Loading

    सोनीपत. हरियाणा (Haryana) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ के सोनीपत (Sonipat) में एक बड़ा हादसा हो गया है। जी हाँ यहां के एक स्कूल की छत गिर गई है। यह भी बताया जा रहा है कि इस छत के गिरने से करीब 25 छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायलों को पीजीआई में रेफर कर दिया गया है।

    ख़बरों की मानें तो हादसा सोनीपत के गन्नौर में हुआ है, जहां गांव बाय रोड पर स्थित एक स्कूल की छत गिर गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 24 से ज्यादा छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसी के साथ तीन मजदूर भी इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

    फिलहाल घायल छात्र-छात्राओं को गन्नौर के एक सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ 5 छात्रों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बाद में खानपुर में PGI में रेफर किया गया है। इसी बीच इस भयंकर हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गई है। लेकिन बड़ा प्रश्न ये है कि छत कैसे गिरी? इस के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। खबर लिखने तक पुलिस ने हादसे की पुरजोर जांच शुरू कर दी है।