
चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के एक स्कूल में अंडे खाने के बाद छात्रों की तबियत खराब होने से हाहाकार मच गया। बताया जा रहा है कि अंडे (eggs) खाने के बाद बच्चों की तबियत अचानक ख़राब होने लगी। एक के बाद एक करीब 12 बच्चे बीमार हो गए। आनन फानन में उन्हें अस्पताल (hospital) ले जाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। वहीँ स्थानीय प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार रामनाथपुरम के शिवनंतपुरम, परमाकुडी में एक नगरपालिका प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर अंडे खाने के बाद 12 छात्रों को पेट में दर्द और उल्टी का अनुभव हुआ। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। विधायक एस मुरुगेसन और सहायक कलेक्टर आफताब रसूल (Collector Aftab Rasool) ने स्कूल की रसोई का निरीक्षण किया।
Tamil Nadu | 12 students experienced stomach aches & vomiting allegedly after consuming eggs at a municipal primary school in Sivananthapuram, Paramakudi in Ramanathapuram. They were admitted to hospital.MLA S Murugesan & Asst Collector Aftab Rasool inspected the school's kitchen pic.twitter.com/hPuIkVv3JV
— ANI (@ANI) February 5, 2023
बता दें कि इससे पहले एक और मामले में तमिलनाडु के वनियाम्बादी में बड़ा मामला सामने आया था। यहां शनिवार को मुफ्त साड़ी बांटे जाने के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई। जबकि कई महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया है कि थैपूयम फेस्टिवल के मौके पर एक प्राइवेट संगठन फ्री में साड़ियां बांट रहा था।