Bihar Floor Test | तेजस्वी की हार, NDA सरकार बरकरार, फ्लोर टेस्ट ने नितीश पास | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेटJanuary, 01 1970

तेजस्वी की हार, NDA सरकार बरकरार, फ्लोर टेस्ट ने नितीश पास

ऑटो अपडेट
द्वारा- Sakshi Singh
रिपोर्टर
द्वारा- Aqsa Ansari
कंटेंट राइटर
द्वारा- Vaishnavi Wanjari
Content Writer
15:52 PMFeb 12, 2024

फ्लोर टेस्ट में नितीश कुमार पास

बता दें कि विपक्ष ने वॉकआउट किया, फ्लोर टेस्ट में नितीश कुमार पास हुए है। बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। एनडीए सरकार के पक्ष में 129 वोट पड़े हैं जबकि विपक्ष ने इससे पहले ही सदन से वॉकआउट कर दिया था।
#WATCH | Bihar CM Nitish Kumar's government wins Floor test after 129 MLAs support the resolution.The opposition walked out from the State Assembly. pic.twitter.com/Xr84vYKsbz— ANI (@ANI) February 12, 2024
14:43 PMFeb 12, 2024

तेजस्वी बोले,'हम हमेशा नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे'

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव कहते हैं, "हम हमेशा सीएम नीतीश कुमार का सम्मान करेंगे...जब आप इस्तीफा देने के बाद राजभवन से बाहर आए, तो आपने (नीतीश कुमार) कहा 'मन नहीं लग रहा था, हम' लोग नाचने गाने के लिए थोड़े हैं...हम आपका समर्थन करने के लिए वहां थे।

13:47 PMFeb 12, 2024

इस नई सरकार के खिलाफ खड़ा हूं- तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "मैं इस नई सरकार के खिलाफ खड़ा हूं। मैं 9 बार शपथ लेकर इतिहास रचने के लिए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

13:32 PMFeb 12, 2024

स्पीकर के खिलाफ जारी अविश्वास प्रस्ताव पास

विधानसभा अध्‍यक्ष अवध बिहारी चौधरी को पद से हटाए जाने वाले अविश्‍वास प्रस्‍ताव को सदन में पास कर दिया गया है। 

13:17 PMFeb 12, 2024

तेजस्वी यादव ने रखी अपनी बात, बोले 'चुनाव खत्म होने तक बैठे रहें सीटों पर'

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव का कहना है, ''मतदान खत्म होने तक विधायक अपनी-अपनी सीटों पर बैठे रहें, नहीं तो वोटिंग अवैध मानी जाएगी।''बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को हटाने के प्रस्ताव पर फिलहाल राज्य विधानसभा में चर्चा चल रही है।

13:14 PMFeb 12, 2024

ये 3 मंत्री मारेंगे पलटी?

राजद विधायक चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्लाद यादव पटना में बिहार विधानसभा में सरकार की तरफ से बैठे।

12:51 PMFeb 12, 2024
12:31 PMFeb 12, 2024

RJD प्रवक्ता शक्ति सिंह का बयान

राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव कहते हैं, "दो विधायकों चेतन आनंद और नीलम देवी को जेडीयू के व्हिप पर बैठाया गया है। उन्हें धमकियां दी गईं और न जाने क्या-क्या...ये कैसी ट्रेडिंग है।

12:26 PMFeb 12, 2024

RJD कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

11:36 AMFeb 12, 2024

बिहार के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने किया राज्य विधानसभा को संबोधित

Load More

Loading

पटना: बिहार में एनडीए (NDA) सरकार सोमवार को विधान मंडल में बहुमत पर वोटिंग का प्रपोजल रखेंगे। सीएम नीतीश कुमार ने पिछले महीने की 28 जनवरी को बिहार में एनडीए के साथ मिलकर नई सरकार बनाई थी। आज विधानसभा में एनडीए सरकार फ्लोर टेस्ट से होकर गुजरेगी। इसके बाद विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होगा। सत्ता परिवर्तन के बाद विधान मंडल का यह पहला सत्र है।

जदयू विधायक दल की बैठक

रविवार की शाम नीतीश कुमार की जदयू विधायक दल की बैठक हुई। सीएम नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को संबोधित किया। बिहार के विकास के लिए एकजुट रहने की बात कही। एक दिन पहले मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भी जदयू विधायक जुटे थे। वहीं दूसरी ओर RJD ने बयान दिया कि वह डरने वाले नहीं हैं। RJD  के इस बयान ने खेला होने का भी संकेत दे रहा है।

 RJD का आरोप

 RJD ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा- नीतीश कुमार ने सरकार जाने के डर से हजारों की संख्या में पुलिस भेज तेजस्वी जी के आवास को चारों तरफ़ से घेर लिया है। ये किसी भी तरह से किसी भी बहाने आवास के अंदर घुस कर विधायकों के साथ अप्रिय घटना करना चाहते है। बिहार की जनता नीतीश कुमार और पुलिस के कुकर्म देख रही है।

याद रहे हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है।ये वैचारिकी का संघर्ष है और हम इसे लड़ेंगे और जीतेंगे क्योंकि बिहार की न्यायप्रिय जनता इस पुलिसिया दमन का प्रतिकार करेगी। जय बिहार! जय हिन्द

बता दें कि रविवार की  मध्य रात्रि को फिर सैकड़ों पुलिस बल तेजस्वी आवास पहुंचने पर राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

बिहार में विधायक सदस्यों की ये है गणित

राष्ट्रीय जनता दल बिहार में सरकार के विपक्ष में है। नीतीश सरकार फ्लोर टेस्ट के लिए एकदम रेडी हैं। हालांकि एक तरह से देखा जाए तो दोनों पार्टियों के विधायकों की संख्या में महीन सा फर्क है। एनडीए के पास 125 सीट है और महागठबंधन के पास 110 और आठ सीट अन्य के पास हैं। बहुमत के लिए। 123 विधानसभा सदस्य का समर्थन चाहिए। वहीं तेजस्वी यादव चाहें तो खेला कर सकते हैं। दूसरी ओर बिहार में खेला होने की सुगबुगाहट तेज है। ऐसे में चिल करते तेजस्वी यादव की ये वीडियो सीयासी हलचल बढ़ा रही है। 

कैसे होगा फ्लोर परीक्षण

 एनडीए सरकार को आज बिहार विधानसभा में दिखाना है कि उनके पास बहुमत है। इसे फ्लोर टेस्ट कहा जाता है। फ्लोर टेस्ट में विधायक दो भाग में बंट जाएंगे- पक्ष के अलग और विपक्ष के अलग। इनकी संख्या गिनी जाएगी कि किधर ज्यादा हैं। अगर सत्ता पक्ष के विधायकों की संख्या बिहार विधानसभा की कुल क्षमता 243 के दो तिहाई, यानी 122 या ज्यादा रही तो सरकार बनी रहेगी। अगर यह संख्या 122 से नीचे रही तो सरकार गिर जाएगी। 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.