Uttar Pradesh, Yamuna river, spate in Mathura and Vrindavan, Mathura, Vrindavan, Kailash temple, Agra, Meerut, Uttar Pradesh News, UP Flood News
Pic Source- Twitter

Loading

मथुरा/ वृंदावन: दिल्ली के बाद अब  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा और वृंदावन में यमुना नदी ( Yamuna River) उफान पर है। वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में पांच फीट पानी लगा है। पानी भरने की वजह से गलियों में नाव चल रही हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मंगलवार को मथुरा- वृंदावन की यात्रा पर न आएं।

 150 से ज्यादा कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में 
मथुरा- वृंदावन में 150 से ज्यादा कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।  मथुरा जिले में यमुना नदी खतरे के निशान से 1.31मीटर ऊपर बह रही है। जल आज सुबह से बढ़ना शुरू हुआ है।

पश्चिम के जिलों में कटान
वहीं आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह में पानी भर गया। पश्चिम के जिलों  की बात करें तो कहीं बाढ़ का पानी उतर रहा है तो कहीं कटान जारी है। मेरठ में यमुना और गंगा समेत कई सहायक नदियों में अब जलस्तर में उतार आने लगा है। लेकिन, इन नदियों से कई क्षेत्रों में कटान का सिलसिला जारी है। फसलें जलमग्न हैं।