
नई दिल्ली: नए साल का आगाज आज से हो चुका है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली (Delhi), पटना (Patna), जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड (Cold Wave on New Year) भी जारी है। आज नए वर्ष का पहला दिन है। इस मौके पर दिल्ली में भी मौसम बहुत ठंडा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में सर्दी का कहर जारी है।
ज्ञात हो कि पहाड़ो पर हुई बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में पारा गिरा हुआ है। आईएमडी के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम पारा चार डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। साथ ही अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक जा सकता है। जम्मू में भी नए साल का आगाज ठंड से ही हुआ है। श्रीनगर, लेह जैसे इलाकों में भी पारा माइनस में बना हुआ है।
वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज कोहरा छाए रहने का अनुमान है। यहां कम से कम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री जाने की आशंका है। जबकि बिहार के पटना और एमपी के भोपाल की बात की जाए तो यहां 10 डिग्री तापमान जा सकता है।
गौर हो कि श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.0 डिग्री और अधिकतम 9 डिग्री जा सकता है। अहमदाबाद में मिनिमम 16 डिग्री और अधिकतम 26 डिग्री जाने का अनुमान है। जयपुर की बात करें तो यहां आठ डिग्री मिनिमम और 21 डिग्री अधिकतम तापमान जा सकता है। साथ ही लेह में मिनिमम -16 डिग्री और अधिकतम -3.0 डिग्री तापमान पहुंचने की आशंका है।