ठण्ड से पूरा देश ठिठुरा, दिल्ली में ”कोल्ड डे”

नई दिल्ली, ठण्ड के प्रकोप से पूरा देश ठिठुर रहा है। जहां कोहरे और ठण्ड ने मिलकर लोगो की परेशानी बढ़ा दी है।वहीं पहाड़ो की तरफ से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं ने उत्तर बहरत के मैदानी और निचले इलाकों में

Loading

नई दिल्ली, ठण्ड के प्रकोप से पूरा देश ठिठुर रहा है। जहां कोहरे और ठण्ड ने मिलकर लोगो की परेशानी बढ़ा दी है।वहीं पहाड़ो की तरफ से आने वाली बर्फीली ठंडी हवाओं ने उत्तर बहरत के मैदानी और निचले इलाकों में सर्दी बढ़ा दी है। अगर हम दिल्ली के तापमान पर नजर डाले तो पारा अभी सामान्य से 4.5 डिग्री नीचे की तरफ चल रहा है। आने वाले दिनों में एसके और कम होने के अनुमान है। 

वहीं अगर उत्तर-पश्चिम की तरफ हम देखें तो अब राजस्थान खास कर चूरू में भी बर्फ पड़ रही है। यहाँ पर पारा अभी शून्य से करीब 3 डिग्री ऊपर है। बर्फीली हवाओं और कोहरे के कारण 20-25 मीटर की हद तक देखने में भी मुश्किल आ रही है। जिसके कारण दिन में भी गाड़ियों लाइट का सहारा लेना पड़ रहा है। पुरे शहर में अलाव दिखाई दें रहे हैं। 

राजधानी दिल्ली की सर्दी की अगर हम बात करें तो ये अब एक नए रिकॉर्ड की तरफ जा रही है। कल सोमवार को भी दिल्ली में भयंकर ठंड की उपस्तिथि थी। दरअसल, राजधानी में जहां अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। वैज्ञानिक तथ्यानुसार ऐसे दिनों को ‘कोल्ड डे’ कहा जाता है। यही नहीं 22 सालों बाद पहली बार इतने लंबे अंतराल के लिए दिल्लीवालों ने इस प्रकार की ठंड को महसूस किया है।

अगर हम अगले 24 घंटों के मौसम को देखें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में दिन में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे। इन भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। वहीं कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। उधर लक्षद्वीप, तमिलनाडु और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।