Farmers Suicide
File Photo

Loading

जलगांव. बुधवार की सुबह मवेशी चराने गए एक किसान ने खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली है। मृतक की पहचान हिम्मत अजबसिंह पाटिल के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह घर से मवेशियों चराने गए हिम्मत पाटिल ने खेत में करीब 9 बजे अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही एंरडोल पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस किसान के आत्महत्या करने के कारण का पता लगाने में जुटी है। मृतक किसान के परिवार में माता-पिता, पत्नी, बेटे और बेटी  हैं। एरंडोल पुलिस स्टेशन ने मामले में अचानक मौत दर्ज की है। आगे की जांच जारी है।