Policeman hit couple with vehicle, case registered

    Loading

    जलगांव. मायके से 10 लाख रुपए लाने के लिए विवाहिता को प्रताड़ित (Harassment) करने के आरोप में जलगांव सिटी पुलिस थाने (Jalgaon City Police Station) में उसके पति सहित 8 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज (Case Registered) किया गया है। पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, शहर के शाहूनगर (Shahu Nagar) में रहने वाले गुलनाजाबी अब्दुल वसीम की शादी बुलढाना जिले के नंदुरा के अब्दुल वसीम शेख अजीज से हुई थी। शादी के बाद का पहला महीना ठीक-ठाक से व्यतीत हुआ। 

    उसके बाद, उसके पति अब्दुल वसीम ने उसे घर बनाने के लिए मायके से 10 लाख रुपए लाने के लिए कहा। हालांकि, महिला के माता-पिता की हालत खस्ता होने के कारण 10 लाख रुपए का भुगतान नहीं कर पाए।

    ससुराल वालों ने की महिला की पिटाई

    इससे नाराज ससुराल वालों ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। महिला के घर संसार में आग लगाने का कार्य ससुर शेख अजीज शेख सत्तार ने किया। इनकी मदद शेख इम्तियाज शेख अजीज, यास्मिनबी फिरोज खान, शाहिस्ताबी नईम पठान, शेख हकीम शेख अजीज, शेख जुनेद शेख अजीज, शेख अजीम शेख अजीज निवासी वडनेर भोलजी ता. नांदुरा जिला बुलढाना ने की।

    जांच में जुटी पुलिस

    इसके बाद ससुराल वालों ने महिला को मायके में छोड़ दिया। इसके बाद महिला ने दहेज मांगने की शिकायत थाने में की। पुलिस ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ सिटी थाने में मामला दर्ज किया। आगे की जांच सहायक फौजदार संगीता खांडरे द्वारा की जा रही है।