Eid Mehandi Design 2024, Eid 2024
ईद पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइंस (सौजन्य से- डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जैसा कि, ईद 2024 (Eid Mubarak 2024) का मौका आ गया है जहां पर मुसलमान बंधु इस अवसर पर कई तरीकों से दिन को खास मनाने में लगे हुए है। ढेरों लजीज पकवान, ईदी और नमाज अदा करने के अलावा आप मुस्लिम महिलाएं और लड़कियां नए कपड़ों के आउटफिट के साथ मेहंदी का तड़का लगा लें तो सेलिब्रेशन में मजा और आ जाता है। अगर आज ईद की तैयारियों में समय नहीं है तो आप ऐसी खास मेहंदी डिजाइंस (Eid 2024 Mehandi Design 2024) चुन सकती है जो देखने पर बेहद सुंदर लगती है।

इन मेहंदी डिजाइंस को हाथों में सजाएं

यहां पर ईद के मौके पर आप मेहंदी की इन डिजाइनों को चुन सकती है जिसे लगाने से त्योहार की खुशियां और भी बढ़ जाएगी, आइए देखते है इन डिजाइनों को..

1-अरेबिक पैटर्न (Arebic Mehandi Design)

मेहंदी की डिजाइन वैसे तो हर कोई सिंपल लगाना पसंद करता है लेकिन ईद का मौका है तो इसके लिए अरैबिक पैटर्न की मेहंदी डिजाइंस आपको काफी फबती है। जी हां यह पैटर्न ज्यामितीय आकृतियों और पत्तों के इस्तेमाल से बेहतरीन लगती है। इसे लगाने के लिए आप कई अरैबिक पैटर्न को चुन सकते है।

2- मेहराब के अंदर झूमर मेहंदी डिजाइन ( Jhumar Henna Designs)

कई मुस्लिम महिलाएं ईद के मौके पर चांद वाली मेहंदी डिजाइन बनाना पसंद करती है लेकिन पुराने जमाने का मुगल अंदाज आज भी लोगों को बेहद पसंद है। यहां पर मेहराब मेहंदी डिजाइन के अंदर झूमर की डिजाइन बना सकते है इसमें आप छोटे और बड़े झूमर बनाकर लटकन बना सकते है। इससे आपका आधा हाथ कवर हो जाता है और उंगलियों में भी यह अच्छी लगती है।

3-3D मेहंदी: (3 D Mehandi)

मेहंदी की कई लेटेस्ट डिजाइन के साथ कई स्टाइल भी देखने के लिए मिलते है इसमें इन दिनों नया ट्रेंड यानि 3डी वाली मेहंदी शानदार लगती है। इस डिजाइन में गहराई और चमक का अहसास होता है।

4-फिंगर रिंग मेहंदी: (Finger Ring Mehandi)

अगर आपके पास बिल्कुल ही कम वक्त है, तो आप सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगा सकती हैं। उंगलियों पर आप फूल, पत्तियां या फिर रिंग जैसा डिज़ाइन बना सकती हैं। ये डिजाइन कम समय में लगने वाला है, लेकिन ये आपके हाथों को खूबसूरत बना देगा।

5-ग्लिटर मेहंदी: (Gliter Mehandi Design)

इसमें मेहंदी के डिज़ाइन के ऊपर चमकीली ग्लिटर का इस्तेमाल किया जाता है, जो उन्हें और भी आकर्षक बनाता है।