चुकंदर का मास्क रखे आपके चेहरे और बालों का ख्याल, ऐसे करें इस्तेमाल

Loading

चुकंदर सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है यह बात तो सभी जानते हैं। यह शरीर में खून बढ़ाने का काम करता है। इसमें विटामिन बी 6, विटामिन ए और विटामिन डी जैसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। यह सिर्फ शारीर के लिए ही नहीं बल्कि चेहरे के लिए भी उतना ही फायदेमंद है। इसका उपयोग कर चेहरे की समस्या को दूर किया जा सकता है और बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। इससे आपके बालों में चमक आती है और चेहरे की झुरियां चली जाती है। इसका मास्क आपके बालों और चेहरे की देखभाल करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। तो आइए जानते है चुकंदर का मास्क बनाने कि विधि….

चुकंदर का मास्क-
चुकंदर का मास्क बनाने के लिए आपको दही की ज़रूरत होगी। यह दोनों सामग्रियां हमारी त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होती है। इसके लिए आपको चुकंदर के रस को दही, बेसन और नींबू के रस में मिलाएं। जब यह मास्क चेहरे के लिए बनाना हो तो बेसन का उपयोग करें बालों के लिए इसकी ज़रूरत नहीं होती है। यह हमारे बालों को आयर चेहरे को मॉइस्चराइज़ करने का काम करते हैं।

बालों पर चुकंदर का मास्क-
चुकंदर के मास्क का यूज़ अगर आपको बालों पर करना है तो पहले बालों पर थोडा सा पानी छिडकें। फिर बालों के छोटे हिस्से लें और जड़ों से मास्क को नीचे की तरफ लगाते हुए आएं। इसे अच्छी तरह पूरे बालों पर और जड़ों पर लगा लें। फिर कुछ समय बाद इसे पानी से धो लें। उसके बाद अप शैम्पू और कंडीशनर का यूज़ करें।

चेहरे पर चुकंदर का मास्क-
चेहरे पर चुकंदर मास्क का उपयोग करने के लिए, पहले अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। फिर इस मास्क को एक फाउंडेशन ब्रश कि मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो हाथ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर मास्क की मालिश करते हुए अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करने का प्रयास करें। फिर इसे 20-25 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें।