लोहड़ी स्पेशल ‘मुरमुरे के लड्डू’, घर पर बनाना इतना आसान, जानिए रेसिपी

    Loading

    -सीमा कुमारी

    हर साल 14 जनवरी को ‘मकर संक्राति’ का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन घर पर कई तरह की खाने की चीजें बनाई जाती है। ये न केवल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सर्दियों में इन्हें खाने से इनका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक है ‘मुरमुरे के लड्डू’। इस दिन इसे बनाने का विशेष महत्व है। साथ ही लोग इसे दान पुण्य में भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आज हम आपको लोहड़ी पर बनने वाले ‘मुरमुरे के लड्डू’ की रेसिपी बताएंगे। आइए जानते हैं मुरमुरे के लड्डू बनाने की आसान सी रेसिपी।  

    सामग्री

    मुरमुरे –  400 ग्राम

    गुड़  – 200 ग्राम

    पानी –   एक कप

    देसी घी

    बनाने की विधि

    • ‘मुरमुरे के लड्डू’ बनाने के लिए सबसे पहले एक कहाड़ी को धीमी आंच पर चढ़ाएं।
    • उसके बाद इसमें चार चम्मच घी डालें। घी जैसे ही गर्म हो जाए इसमें मुरमुरे डाले दें।
    • इस दौरान गैस की आंच धीमी रखें और मुरमुरे को लगातार चलाते रहें।
    • जब मुरमुरे हल्के भुन जाएं तो कड़ाही से बाहर निकाल लें।
    • इसके बाद फिर से कड़ाही में कम से कम दो चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें।
    • जब घी गर्म हो जाए तब उसमें गुड़ और पानी डालें।
    • इसके बाद इन्हें उबलने दें।
    • इस बात का ध्यान रखें कि बीच बीच में इसे चलाते रहें।
    • कुछ देर बाद चेक करें कि एक तार की चाशनी बनी है या फिर नहीं।
    • जब एक चाशनी बन जाए तो उसमें तुरंत मुरमुरे डाल दें।
    • उसके बाद उन्हें कंछुली से चलाने के बाद गैस को बंद कर दें।
    • जब ये मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो हाथ में मुरमुरे लेकर उसे लड्डू का शेप दें।
    • इस तरह से एक-एक कर मुरमुरे के लड्डू को बनाएं।
    • आप मुरमुरे के लड्डुओं को कई दिनों तक एयरटाइट डब्बे में बंद करके स्टोर कर सकते हैं।