File Photo
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: लीवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है। इसका स्वस्थ रहना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी होता है। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, इसका असर सीधा हमारे लीवर पर पड़ता है। इसलिए भूलकर भी कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जो इसे नुकसान पहुंचा सके। आइए जानें उन चीजों के बारे में –

    हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लीवर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए फास्ट फूड का सेवन करने से  परहेज करना चाहिए। मौजूदा समय में ज्यादातर लोग फास्ट फूड खाना बहुत पसंद करते हैं। लेकिन, ये खाद्य पदार्थ हमारे लीवर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए स्वस्थ रखने के लिए फास्ट फूड का सेवन करने से बचें, नहीं तो ये इस अनमोल अंग को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

    बहुत अधिक मीठी चीजें लीवर पर भारी पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, लीवर का शुगर को फैट में बदलना के काम करती है। यदि आप ज्यादा मीठा खाते हैं, तो आपका लीवर बहुत ज्यादा फैट बनाएगा। ऐसे में आपको लंबे समय में, फैटी लीवर की बीमारी जैसी स्थिति हो सकती है। इसलिए एक नियमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, लीवर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए शराब पीने से बचें। शराब से लीवर के साथ स्वास्थ्य पर बहुत हानिकारक असर पड़ता है। अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से लीवर डैमेज हो जाते हैं। इसलिए शराब का सेवन करने से बचें।

    यह विश्वास करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन बड़ी मात्रा में फ्रक्टोज युक्त ड्राई फूड्स जैसे- किशमिश, सूखे मेवे खाने से सूजन और फैटी लीवर हो सकता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इसमें मौजूद शुगर जिसे फ्रुक्टोज के रूप में जाना जाता है, बड़ी मात्रा में सेवन करने पर रक्त में असामान्य मात्रा में फैट पैदा कर सकता है। ऐसे में ज्यादा ड्राई फ्रूट्स का सेवन आप पर भारी  पड़ सकता है।

    लीवर को हमेशा स्वस्थ रखने के लिए मक्खन का सेवन करने से बचें। मक्खन का अत्यधिक सेवन लिवर की समस्याओं को बढ़ा सकता है। क्योंकि मक्खन में हाई लेवल का सैचुरेटेड फैट होता है, जिसे फिल्टर करने में लिवर को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए मक्खन सेवन करने से बचें, नहीं तो ये लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है।