मछली का सिर खाने के हैं अद्भुत फायदे, जानें कैसे?

Loading

-सीमा कुमारी

नॉनवेज (Non-veg) में ऐसे तो काफी सारे फूड्स (Foods) हैं, पर मैं आज मछली (Fish) की बात करुँगी| मछली ना केवल खाने में ही स्वादिष्ट (Tasty) नहीं होती है बल्कि इसमें बहुत ज्यादा पौष्टिक तत्व (Nutritious ingredients) भी पाए जाते हैं| बाजार (Market) में कई तरह की मछली मिलती है| लेकिन रोहू मछली (Rohu Fish) काफी ज्यादा पौष्टिक (Nutritious) मानी जाती है| रोहू मछली का सिर (Head) भी खाया जाता है, जो कि काफी ज्यादा फायदेमंद (Beneficial) होता है| मछली का सिर हेल्दी प्रोटीन्स (Healthy Protiens) का सबसे अच्छा स्रोत (Source) होता है|सप्ताह (Week) में कम से कम 1-2 बार अगर व्यक्ति मछली या मछली के सिर का सेवन करे, तो वो कई जानलेवा बीमारियों (Deadly diseases) से दूर रह सकता है|

मछली का सिर दिमाग के लिए फायदेमंद-
अगर आप चीजें रखकर भूलने लगे हैं तो मछली के सिर का सेवन शुरू कर दें। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो कि आपके दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद रहता है| अगर आप बार-बार चीजें भूल जाते हैं या फिर दिमाग शांत नहीं रहता तो आपको मछली के सिर का सेवन अवश्य करना चाहिए| मछली के सिर में मौजूद विटामिन ए व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए भी जाना जाता है।

मछली का सिर आंखों की रोशनी बढ़ाता है-
मछली के सिर के हिस्से में विटामिन ए अच्छी मात्रा में मौजूद होता है। विटामिन ए व्यक्ति की आंखों के लिए बहुत अच्छा होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाता है और लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है तो उन्हें हफ्ते में एक बार मछली का सेवन अवश्य करना चाहिए|

मछली का सिर डिप्रेशन दूर करता है-
मछली के सिर में मौजूद विटामिन ए के अलावा उसमें मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़कर ऑस्किडेटिव स्ट्रेस को भी कम करते हैं। और ओमेगा 3 फैटी एसिड और डीएचए वाले आहार का सेवन करने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और तनाव, डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियों से बचाव होता है। साथ में अगर आपको  दिल की समस्या है या फिर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको मछली का सेवन करना चाहिए। मछली के सिर में उपस्थित ओमेगा 3 हार्ट अटैक की समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है|