If you are using AC continuously, then keep these things in mind, definitely know

जी हां, AC हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

    Loading

    -सीमा कुमारी

    AC यानी, एयर कंडीशनर आज हमारी सबसे बड़ी जरूरतों में से एक बन गया है। तपती धूप और पसीने से बचने के लिए लोग अक्सर गर्मियों में एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, जिस AC की हमें और आने वाली जनरेशन को आदत सी होती जा रही है। वह गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। जी हां, AC हमारी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ये दो पल का सुकून हमारे लिए कितना नुकसानदायक है, आइए जानें।

    • जानकारों के मुताबिक, लंबे समय तक AC की ठंडी हवा में बैठने से हमारे शरीर का तापमान कृत्रिम तरीके से काफी नीचे चला जाता है। इससे शरीर की कोशिकाएं संकुचित होने लगती हैं और रक्त संचार प्रभावित होने लगता है, जो सिरदर्द, चक्कर, उल्टी आना और लो ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियों के रूप में सामने आ सकता है।
    • कई लोगों को AC से जोड़ों में दर्द होने लगता है। साथ ही मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है। यह समस्या आगे चलकर हड्डियों से जुड़ी गंभीर बीमारियों को जन्म भी दे सकती है।
    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए AC और भी ज्यादा खतरनाक है। सेंसिटिव लोग अक्सर प्रदूषण से बचने के लिए खुद को घर में कैद रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, घर में लगा AC अगर अच्छी तरह से साफ न हो तो अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है ?
    • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, AC से आपके शरीर को डिहाइड्रेट करता है। यह त्वचा से नमी को खींच लेता है। यही वजह AC में ज़्यादा समय बिताने से त्वचा में रूखापन महसूस होने लगता है। अगर आपको AC में ज़्यादा समय बैठना पड़ रहा है, तो पानी का पर्याप्त सेवन करना न भूलें।
    • AC के ठंडे तापमान से एकदम निकल कर जब हम सामान्य तापमान में जाते हैं तो शरीर इतनी जल्दी ऊपर-नीचे होते तापमान के साथ तालमेल नहीं बिठा पाता। ऐसा करने से बुखार और चिड़चिड़ाहट हो सकती है। तेज थकान महसूस होने लगती है और लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है।