ठंड के दिनों में दूध और गुड़ का ऐसा कॉम्बिनेशन देगा आपको गजब की ताकत, इन रोगों के लिए है रामबाण

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में गुड़ और दूध दोनों ही हमारी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। रोजाना गर्म दूध के साथ गुड़ का सेवन करना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

    दूध का सेवन करने से हमारे शरीर को कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फॉस्फोरस, विटामिन-D, विटामिन-B12, विटामिन-A, राइबोफ्लेविन और नियासिन जैसे तमाम पोषक तत्व मिलते हैं, जो हमारे शरीर के हर एक तंत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए आप गुड़ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके पेट की ऐंठन की समस्या भी दूर होगी।

    दूध व गुड़ दोनों ही कैल्शियम के भरपूर स्रोत हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य बनाए रखने के साथ ही हड्डियों की बीमारियों- स्टियोपोरोसिस या उम्र के साथ होने वाले जोड़ों के दर्द आदि से सुरक्षित रखते हैं। इसलिए हर रोज गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा अदरक के साथ मिलाकर खाएं और गर्म दूध पीएं।

    गुड़ और दूध का सेवन करने के आपके शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है। गुड़ में आयरन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। ऐसे में आप इस दूध का सेवन करके शरीर में से आयरन की कमी पूरी कर सकते हैं।

    यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो दूध के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। यह दूध आपके बहुत ही काम आएगा। दूध के अंदर कैल्शियम पाया जाता है। वहीं, दूसरी ओर पोटेशियम मौजूद होता है। यह दोनों चीजों आपका वजन कम करने में मदद करती हैं।

    जानकारों के अनुसार, यदि आपको कब्ज की समस्या है, तो आप गुड़ और दूध का सेवन कर सकते हैं। इस मिश्रण से आपको अपच की समस्या से भी आराम मिल सकता हैं।

    गुड़ और दूध के सेवन करे आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी। यह दूध का कॉम्बिनेशन आपको जवां बनाए रखेगा। बढ़ती उम्र के लक्षण कम करने के लिए आप गुड़ वाले दूध का सेवन कर सकते हैं।