File Photo
File Photo

    Loading

    सीमा कुमारी

    आंखें हमारे शरीर के सबसे अहम हिस्सों में से एक है। ऐसे में इसे खास देखभाल की जरूरत होती है। लेकिन, मौजूदा समय में प्रदूषण, टीवी, कंप्यूटर और मोबाइल से निकलने वाली किरणों के लगातार संपर्क में रहने से इसका सीधा असर आंखों पर पड़ता है। यही वजह है कि, इन दिनों छोटे बच्चों की भी आंखों की रोशनी कम होने लगी है और उन्हें भी चश्मा लगाने की जरूरत आने लगी है।

    अगर आप भी चाहते हैं कि, आंखों की रोशनी कम ना हो और चश्मे को हमेशा के लिए बाय-बाय कहना चाहते हैं तो ऐसे में आप चश्मा हटाने के लिए कुछ देसी उपाय अपना सकते हैं। आइए जानें इसके बारे में –

    आंखों के विशेषज्ञों (Opthalmologists) के मुताबिक,  यह प्रक्रिया हर 20 मिनट बाद करीब 5 बार करें।  इससे आंखों पर सकरात्मक प्रभाव पड़ता है।

     सोने से पहले एक चम्मच आंवला पावडर के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।   बादाम, सौंफ और मिश्री को सामान मात्रा में मिलाकर पाउडर बना लें। रोजाना रात को सोने से पहले 250 मिलि दूध में 10 ग्राम तैयार मिश्रण मिलाएं और सेवन करें। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।

     एक्सपर्ट्स के अनुसार, आंखों की समस्या को दूर करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने डाइट में विटामिन से भरपूर चीजों का शामिल करें। गाजर, आंवला, शकरकंद, कद्दू इत्यादि शामिल कर सकते हैं, इनमें विटामिन का स्त्रोत होता है। गाजर में फास्फोरस, विटामिन ए, विटामिन सी और आयरन की मात्रा होती है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होती है। संतरा, आंवला, टमाटर, लाल शिमला मिर्च में विटामिन सी की अत्याधिक मात्रा होती है, जो आंखों के लिए लाभकारी है।

    सोने से पहले सरसों या तिल का तेल तलवों पर लगाएं। इससे 2-3 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। अगली सुबह नहा लें या गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। रात को ही पैरों की मसाज करें। दिन के समय पैरों पर तेल लगाने से गिरने का खतरा हो सकता है। इस उपाय को लगातार 1 हफ्ता करने से ही आपको फर्क महसूस होगा। इससे आंखों की रोशनी बढ़ने के साथ इससे जुड़ी परेशानियां होने का खतरा कम रहेगा।

    गाय का घी और काली मिर्च के सेवन से भी आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए 1/2 छोटा चम्मच गाय का घी पिघलाकर उसमें 1/2 छोटा चम्मच पीसी काली मिर्च मिलाएं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसके बाद 1 गिलास गुनगुना पानी या दूध पीएं। रोजाना इसका सेवन करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलेगी। आपको 7 दिनों में ही फर्क महसूस होगा।