जानें 14 फरवरी को ही क्यों मनाते हैं ‘Valentine Day’, ये है इसके पीछे की खास वजह

    Loading

    नई दिल्ली: प्यार का दिन यानी आज 14 फरवरी को ‘वैलेंटाइन डे’ है, इस खास दिन पर प्रेमी युगल प्यार को सेलिब्रेट करते है। वैसे तो पूरी दुनिया में इस दिन को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है, लेकिन क्या आपको इसके पीछे का इतिहास पता है? क्या आप जानते है कि आखिर इस दिन को क्यों मनाया जाता है और इसे मनाने की शुरुआत कब हुई? आज हम आपको वेलेंटाइन डे के इस खास अवसर पर इससे जुड़ी बेहद अहम जानकारी दे रहे है तो आइए जानते है इस खास दिन के बारे में…. 

    जैसा की हम सब जानते है पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के दौर में हुई थी। उस समय रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई।

    जानें क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे

    दरअसल, सैंट वैलेंटाइन दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने के बारे में सोचते थे। लेकिन उस शहर के राजा क्लॉडियस को ये बात पसंद नहीं थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति को खत्म कर देती है। इसलिए राजा ने आदेश जारी किया था कि राज्य के सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते।

    14 फरवरी को संत वैलेंटाइन को हुई थी फांसी

    सेंट वैलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। राजा इस बात पर भड़क गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे ‘प्यार के दिन’ के तौर पर मनाया जाने लगा।

    सेंट वैलेंटाइन ने किया था ये नेक काम 

    ये बात शायद बहुत कम लोग जानते है। उनके निधन को एक और खास वजह से याद किया जाता है। उन दिनों शहर के जेलर की एक बेटी थी, जैकोबस नाम की वह लड़की नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की बेटी को अपनी आंखें दान की। इसके साथ ही एक पत्र जैकोबस के नाम लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘तुम्हारा वैलेंटाइन’।