झड़ते बालों को रोकने में अनार के पत्ते कैसे है फायदेमंद, जरूर जानें

    Loading

    बालों का झड़ना आज आम बात हो गई है। इससे निजात पाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। महंगे से महंगा शैम्पू और हेयर ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन इससे छुटकारा मिलने की बजाय गंजेपन की समस्या होने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि झड़ते बालों को रोका जाए। साथ ही नए बाल उगना शुरू हो जाए। बालों को झड़ने से रोकने में धनिया के बीज काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

    चलिए जानें इस बारे में-

    * बालों को अगर झड़ने से रोकना है, तो 100 ग्राम धनिया के बीज  लेकर इसे अच्छे से महीन पाउडर बनाकर सिरके के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। तैयार पेस्ट को बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं। जब ये सूख जाए तो इसे धो लें। कहते हैं, सप्ताह में एक से दो बार इसका प्रयोग करने से बालों के झड़ने से छुटकारा मिल सकता है।

       * ब्यूटी एक्सपर्ट का मानना है कि झड़ते बालों को रोकने के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है |इसके लिए नींबू के रस में नारियल तेल मिला लें। इसके बाद इसे बालों के स्कैल्प में अच्छी तरह से लगा लें। आधा से एक घंटा लगा रहने के बाद शैम्पू से बालों को धो लें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों बाल झड़ना रुक सकता है।

    * झडते बालों को रोकने के लिए अनार के पत्तों के रस में सरसों का तेल मिलाकर लगाने से बाल का झड़ना रुक जाता है।

     * शहद में दालचीनी मिला कर लगाने से भी बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

    * दही में थोड़ा बेसन मिला कर घोल बना लें और इससे बालों को धोएं। इससे बालों में चमक आएगी और बालों का गिरना भी बंद हो जाएगा।

    * झड़ते बालों को रोकने के लिए आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवला औषधीय गुणों से भरपूर होता है और इसे बालों के लिए चमत्‍कार माना जाता है। जी हां, आंवले में मौजूद विटामिन ‘सी’और ‘ई’ बालों का एक बेहतरीन टॉनिक बनाते हैं। अगर आप बालों के झड़ने से परेशान हैं तो आज से ही आंवला खाना शुरू कर दें।

     इन उपायों को अपनाकर झड़ते बालों को आसानी से रोक सकते हैं।

    -सीमा कुमारी