Mahashivratri, Holi, Hindu New Year start and many more festivals are there in the month of March, know the exact date

मार्च माह व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है।

    Loading

    -सीमा कुमारी

    मार्च महीने का आरम्भ महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के महापर्व से हो रहा है। हर महीने की तरह इस महीने में भी कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार दस्तक देने वाले हैं, जैसे- महाशिवरात्रि (Mahashivratri), होली (Holi), होलिका दहन (Holika Dahan), आमलकी एकादशी, गणगौर व्रत, हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year) का प्रारंभ, पापमोचिनी एकादशी, विनायक चतुर्थी, फुलैरा दूज, मीन संक्रांति, बसोड़ा आदि। मार्च माह व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। इसमें हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ भी होता है। चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष शुरु होता है। आइए जानें मार्च के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों के बारे में –

     मार्च 2022 के महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार

     1. महाशिवरात्रि:

    -महाशिवरात्रि 1 मार्च दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है।

     2. फाल्गुन अमावस्या:

    -फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 2 मार्च दिन बुधवार को है। इस दिन जातक सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखते है।

     3. आमलकी एकादशी:

    -14 मार्च दिन सोमवार को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस दिन आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, इस वृक्ष में भगवान विष्णु स्वयं निवास करते है।

     4-प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष):

    -15 मार्च दिन मंगलवार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है।

    मीन संक्रांति:

    -‘मीन संक्रांति’ हिंदू कैलेंडर के बारहवें महीने की शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करता है। हर दूसरी संक्रांति की तरह इस दिन जरूरतमंदों और गरीबों को अलग-अलग वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है।

     5. होलिका दहन:

    -17 मार्च दिन गुरुवार को होलिका दहन होगा।

     6. होली:

    -18 मार्च दिन शुक्रवार को होली का पर्व मनाया जाएगा।

     7 संकष्टी चतुर्थी:

    -21 मार्च दिन सोमवार को संकष्टी चतुर्थी है। ये दिन भगवान गणेश को समर्पित है।

     8. पापमोचनी एकादशी

    -28 मार्च दिन सोमवार को पापमोचनी एकादशी है। इस दिन बुरे कर्मों और पापों का नाश करने के लिए व्रत रखा जाता है।

     9. प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष):

    -29 मार्च दिन मंगलवार को कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत है।

    10. मासिक शिवरात्रि:

    -30 मार्च दिन बुधवार को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी।