आज है ‘विश्व हिंदी दिवस’, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

    Loading

    नई दिल्ली: भाषा संवाद का माध्यम है, भाषा हमारी पहचान है। कल, आज और हमेशा जिसका अस्तित्व बना रहेगा वह भाषा है, क्योंकि भाषा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए हम एकदूसरे से जुड़ सकते है। एक दूसरे की भावनाएं समझ सकते है। इस वजह से आज के समय में हमारी भाषा का विशेष महत्व है। वैसे तो ये युग अब डिजिटल की और बढ़ते चला जा रहा है, बढ़ते युग में भाषाओँ की एहमियत भी काफी बढ़ गई है। हर वर्ष आज के दिन पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day 2023) मनाया जाता है। आज इस खास अवसर पर हम जानते है विश्व हिंदी दिवस से जुड़ी कुछ खास बातें… 

    विश्व हिंदी दिवस की ऐसे हुई शुरुआत 

    दरअसल इस दिन को मनानें के पीछे एक खास उद्देश्य है। विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार के लिए जागरूकता फैलाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। गौरतलब हो कि वर्ल्ड हिंदी दिवस के मौके पर पूरी दुनिया निबंध प्रतियोगिता समेत कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिससे हिंदी भाषा के प्रति लोगों को अधिक-अधिक जागरूक लाई जा सके, ताकि हिन्द बी भाषा का महत्व लोगो को समझें।

    पुरे विश्व में मनाया जाता है यह दिन 

    जानकारी के मुताबिक, वर्ष 1975 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। साथ ही विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को पहली बार सेलिब्रेट किया गया था। तब से लेकर आज तक यह दिन बड़े उत्साह के साथ पुरे विश्व में  मनाया जाता है। 

    65 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं

    वैसे पूरी दुनिया में अंग्रेजी, मंदारिन और स्‍पेनिश के बाद हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत के अतिरिक्त कई अन्‍य देशों में भी व्‍यापक रूप से इसे लोग बोलते हैं। एक अनुमान के अनुसार लगभग 65 करोड़ लोग किसी न किसी माध्‍यम से अपने दैनिक जीवन में हिंदी बोलते हैं।

    राष्ट्रीय हिन्दी दिवस और वर्ल्ड हिंदी डे क्या है अलग 

    गौरतलब हो कि हिन्दी दिवस और विश्व हिंदी दिवस को लेकर लोगों के मन में असमंजस दिखाई देता है। इसलिए आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों दिनों का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रचार और प्रसार को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय हिन्दी दिवस जहां 14 सितंबर को मनाया जाता हैं वहीं वर्ल्ड हिंदी डे 10 जनवरी को हर साल सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में आज विश्व हिंदी दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं।