अजीबोगरीब : दुनिया की एक रहस्यमयी झील, जिसका पानी पीकर हो जाती है मौत

    Loading

    नई दिल्ली : संसार में ऐसे कई जगह है, जो कई सवालो से भरी है जिसके जवाब आज तक किसी को नहीं मिल पाएं। आज हम आपको ऐसे ही एक रहस्यमयी जगह के बारे में बताने वाले है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। आईये जानते है इस हैरान कर देने वाली रहस्यमयी जगह के बारे में….. 

    रहस्यमयी झील  

    आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसी झील (Lake) है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जायेंगे। इस झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस झील का पानी जो भी पी ले वह इंसान जिंदा नहीं बचता और जल्द ही उसकी मौत हो जाती है। 

    फुन्दूजी झील (Fundudzi Lake) 

    ये झील दक्षिण अफ्रीका (South Africa) में स्थित है। इसका नाम फुन्दूजी झील (Fundudzi Lake) है। इसके बारे में, स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसे कहां जाता है कि इस जगह से प्राचीन काल में एक कोढ़ी व्यक्ति जो काफी लंबा सफर करके यहां आया था, उसे लोगों द्वारा भोजन और आश्रय नहीं दिया गया। कहा जाता है कि इसके बाद उस व्यक्ति ने लोगों को श्राप दिया और झील में प्रवेश किया और फिर गायब हो गया। 

    झील का इतिहास

    ऐसा कहा जाता है कि झील प्राचीन काल में भूस्खलन के कारण बनी थी।  जिसने मुटाली नदी के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया था, और अब यह एक रहस्य है कि नदी का पानी बहुत साफ है, लेकिन ऐसा क्या है कि जो भी इसके पानी को पीता है उसकी जल्द ही मृत्यु हो जाती है। 

    झील का रक्षक अजगर

    वहां के स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि इस झील की रक्षा पहाड़ों पर रहने वाला एक विशाल अजगर करता है, जिसे प्रसन्न करने के लिए हर साल वेंदा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें कुंवारी लड़कियां नाचती हैं।

    झील से जुड़ी घटना

    इस झील के पानी के रहस्य को जानने के लिए कई बार कोशिश की गई, लेकिन शोध के दौरान हर बार जांचकर्ताओं को नाकामी ही हाथ लगी। दरसअल 1946 में एंडी लेविन नाम के एक व्यक्ति को झील के पानी की सच्चाई का पता लगाने के लिए यहां आया था।

    इसके बाद उसने इस झील से थोड़ा पानी लिया और झील के आस-पास के कुछ पौधे लिए और वहां से निकल गया। लेकिन वो थोड़ी देर ही चला था कि वो रास्ता भटक गया। एंडी लेविन तब तक रास्ता भटकते रह जब तक उन्होंने पानी और पौधे नहीं फेंक दिए थे। हालांकि, इस घटना के कुछ दिनों बाद ही उनकी मृत्यु हो गई थी।

    आज भी रहस्य कायम

    हैरानी की बात यह है कि आज तक किसी को इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर इस झील में ऐसा क्या है कि इसका पानी पीने के बाद व्यक्ति की मौत हो जाती है। कुछ लोगों का मानना है कि इस झील के पानी में कोई खतरनाक जहरीली गैस मिली हो सकती है, लेकिन इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है। आखिर ऐसा इस झील में क्या है जस वजह से पानी पीनी वाली की मौत हो जाती है, यह सवाल आज भी कायम है।