अजीबोगरीब : दुनिया की ये 5 नदियां, जो धरती के नीचे से बहती है, कई गुफाओं से गुजरती है, देखें- रोचक तस्वीरें

    Loading

    नई दिल्ली : संसार में नदियों का अहम महत्व है। आपको बता दें कि फ्रेंच प्रोटो-हिस्टीरिया माइकल डानिनो ने सरस्वती नदी पर शोध अध्ययन किया है,  शोध में उन्हें पता चला कि भूगर्भीय बदलाव की वजह से सरस्वती नदी विलुप्त हुई है। कुछ लोगों का यह मानना है कि सरस्वती नदी आज भी धरती के नीचे से बहती है। आज हम कुछ ऐसे ही नदियों के बारे में आपको बता रहे है जो धरती के नीचे से बहती है और कई गुफाओं से गुजरती है…. 

    1. रियो कैमू नदी, पोर्टो रिको  

    रियो कैमू नदी यह करीब एक लाख साल पुरानी नदी है, जो कई गुफाओं से होकर गुजरती है। यह नदी आकर्षण का मुख्य केंद्र है। आपको बता दें कि पोर्टो रिको की रियो कैमू नदी को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अंडरग्राउंड नदी कहा जाता है। 

    2. सांता फे नदी, फ्लोरिडा 

    सांता फे नदी अमेरिका के उत्तरी फ्लोरिडा में है। इस नदी की लंबाई करीब 121 किलोमीटर है। आपको बता दें कि यह पूरी तरह से अंडरग्राउंड नहीं है, लेकिन ये 5 किमी तक जमीन के अंदर से होकर बहती है। यह नदी ओ’लेनो स्टेट पार्क में एक सिंकहोल में गिरती है और यही से यह नदी अंडरग्राऊंड हो जाती है। इसके बाद फिर ये 5 किमी आगे यह रेजर्वेर स्टेट पार्क में दिखाई देती है। 

    3. पर्टो प्रिंसेसा नदी, फिलीपींस

    पर्टो प्रिंसेसा नदी दक्षिण-पश्चिमी फिलीपींस में है। आपको बता दें कि इस नदी को यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। इस नदी की लंबाई करीब 5 मील है। यह खूबसूरत नदी जमीन के नीचे गुफाओं से होकर गुजरती है और समुद्र से मिल जाती है। आपको बता दें कि यहां एक दिन में सिर्फ 600 पर्यटकों को जाने की अनुमति है।  

    4. मिस्ट्री रिवर, इंडियाना 

    आपको बता दें कि अमेरिका के इंडियाना में भी एक अंडरग्राउंड नदी है। अमेरिका की सबसे लंबी इस अंडरग्राउंड नदी को ‘मिस्ट्री रिवर’ कहा जाता है।  19वीं शताब्दी से ही लोग इसके बारे में जानते हैं, लेकिन 1940 के बाद वहां की सरकार ने इसे आम लोगों के लिए ओपन किया। 

    5. लबौइच नदी, फ्रांस

    फ्रांस की लबौइच नदी को यूरोप की सबसे लंबी अंडरग्राउंड नदी कहा जाता है। 1906 में इस नदी को पहली बार खोजा गया था। हर साल अप्रैल से नवंबर के बीच इस नदी को देखने के लिए पर्यटक पहुंचते हैं। इस नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक जाया जा सकता है।