lakshdweep
PM मोदी ने दिया लक्षद्वीप की यात्रा का न्योता

Loading

नई दिल्ली: वैसे तो हमारे देश भर में बहुत से खुबसूरत घूमने की जगहें हैं, जो अपनी भव्यता और शानदार सिनिक व्यू के लिए जानी जाती हैं। खासकर, इसमें भारत के दक्षिणी राज्य कला, संस्कृति और खूबसूरकी की नुमाइश हैं। लेकिन अब हम आपको ऐसी ही एक जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के दक्षिणी हिस्से में है और समुद्री तटों के लिए खूब फेमस है। इस जगह का नाम है ‘लक्षद्वीप’। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जगह की भरपूर तारीफें की हैं।

जब PM मोदी पहुंचे लक्षद्वीप

गौरतलब है कि अरब सागर में केरल के तट पर स्थित लक्षद्वीप सफेद रेतीले समुद्र तटों का जैसे भव्य मेला है, जहां हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी घूमने गए थे। ऐसे में अगर आपने लक्षद्वीप घूम लिया तो मानों आपने मालदीव और मॉरीशस की सैर कर ली। आज हम आपको बताएंगे कि लक्षद्वीप में आप कब-कैसे अपनी ट्रिप प्लान करें।

क्यों जाएं लक्षद्वीप

देखा जाए तो लक्षद्वीप सभी तरह के यात्रियों के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। वहीं बीच लवर्स के लिए भी ये जगह बेहद शानदार है। आप यहां फैमिली, दोस्त या मन किया तो अकेले भी इस खुबसूरत जगह पर ट्रैवल कर सकते हैं। जिन लोगों को फोटोग्राफी करना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का शौक है, उन्हें तो लक्षद्वीप जरूर जाना चाहिए। यहां आकर आप समुद्री तटों के बीच आप वाकई शांति महसूस करेंगे।

सब मौसम के लिए खुबसूरत है लक्षद्वीप

वैसे तो लक्षद्वीप सभी मौसम में जाने के लिए अनुकूल है। यहां अलग मौसमों में भी तापमान अनुकूल रहता है। जैसे  

  • गर्मी का मौसम: मार्च से जून 22°C से 33°C
  • मानसून: जून से सितंबर 27°C से 30°C
  • सर्दी: अक्टूबर से फरवरी 20°C से 30°C

कैसे पहुंचे लक्षद्वीप

वैसे लक्षद्वीप जाने के लिए सबसे पहले आपको केरल के कोच्ची पहुंचना होगा। यहां आप रेल या फ्लाइट द्वारा आसानी से पहुंच सकते हैं। इसके बाद आप कोच्ची से अगत्ती तक के लिए दोबारा फ्लाइट ले सकते हैं, जिसके लिए आपको 5 से 6 हजार रुपए फ्लाइट टिकट खरीदनी पड़ सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि यहां के लिए ज्यादा उड़ाने नहीं हैं। इसके अलावा, आप, कोच्ची से क्रूज शिप के जरिए भी लक्षद्वीप आराम से जा सकते हैं।

लक्षद्वीप घूमने का खर्च

एक मोटा-मोटा हिसाब लेकर चलें तो आपको लक्षद्वीप घूमने के लिए कम से कम अपनी जेब में 30 से 40 हजार रुपए रखने होंगे। हालाँकि इससे भी कम में आप अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं, लेकिन वो आपके दिन, पैकेज और करने वाली एक्टिविटीज पर भी निर्भर करता है।

 परमिट भी लेना होगा जरूरी

लेकिन एक अहम और सबसे जरूरी बात यह है कि आपको लक्षद्वीप में प्रवेश करने के लिए कोच्चि में लक्षद्वीप यूटी प्रशासक द्वारा जारी प्रवेश परमिट की आवश्यकता होती है। आप चाहें तो इस https://epermit.utl.gov.in/  लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन परमिट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। यहां घूमने के लिए आपको 3 से 5 दिन का समय चाहिए, जिस दौरान आप यहां की हर चीज को बड़े ही आसानी और खूबसूरती  से एक्सप्लोर कर पाएंगे।