(Image-Twitter-@Dr_TheHistories)
(Image-Twitter-@Dr_TheHistories)

    Loading

    सीमा कुमारी

    नई दिल्ली: कई लोग घर को नेचुरल लुक देने के लिए पेड़-पौधे लगाना पसंद करते हैं। वास्तु-विज्ञान की बात की जाए, तो ऐसे बहुत से पेड़-पौधे होते हैं, जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता हैं। ‘बोनसाई’ पौधे का प्रचलन बहुत बड़ा है। लेकिन, इन छोटे पौधे को लगाने के लिए एक निश्चित दिशा निर्धारित की गई है, आइए जानें –

    ऐसा कहा जाता है कि बोनसाई का पौधा घर में लगाने से घर की हवा स्वच्छ रहती हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं। इसके अलावा, यह घर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालते हैं। ऐसा होने से आपको घर के अंदर स्वच्छ हवा प्राप्त होती हैं।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, आजकल कई लोग वास्तु के अनुरूप भी बोनसाई प्लांट डेवलप कराते हैं। इसमें त्रिवेणी यानी पीपल, बरगद और नीम, बेलपत्र, पारिजात और कुछ फलदार पौधों के बोनसाई भी शामिल हैं। किसी ओकेज़न पर लोग बतौर गिफ्ट भी इन्हें देना पसंद करते हैं। लोगों का स्वागत करने के लिए भी बोनसाई देने का चलन तेज़ी से बढ़ा है।

    यदि कोई व्यक्ति किसी काम को लेकर कुछ ज्यादा ही जल्द बाजी दिखाए और निर्णय लेने के पश्चात पछताता है, तो ऐसे में बोनसाई का पेड़ उस व्यक्ति की मदद कर सकता है। ऐसा माना जाता है कि, बोनसाई का पेड़ घर में लगाने से घर के सदस्य धैर्यवान बनते है। साथ ही तनावमुक्त भी होते है। इसके अलावा, बोनसाई का पेड़ निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाता है।

    वास्तु-शास्त्र के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है या फिर वह जल्दी ही किसी बात से फ्रस्ट्रेट हो जाता है। तो ऐसे में उस व्यक्ति को बोनसाई के पेड़ को अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इसको घर में लगाने से गुस्से पर काबू रहता है और साथ ही मन शांत भी रहता है।  

    ऐसा मानते हैं कि बोनसाई का पौधे कई बीमारियों से आपकी रक्षा करता है और घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है।