Chaitra Navratri 2024, Camphor tricks
नवरात्रि पर करें कपूर के अचूक टोटके (डिजाइन फोटो)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क:
‘चैत्र नवरात्रि’ (Chaitra Navratri 2024) महापर्व की शुरुआत 9 अप्रैल से हो चुकी है। नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के लिए समर्पित है। ऐसे में देशभर में पूजा-पाठ के जरिए माता को प्रसन्न करके जीवन में खुशहाली लाने की कामना हो रही है। शक्ति आराधना के इन नौ दिनों में पुरोहित और ज्योतिषी सुख, समृद्धि और शांति के कई उपाय बताते है। ऐसे में आइए आज आपको हम बताते हैं कपूर के ऐसे उपाय जिनसे आपकी जिंदगी बदल जाएगी।

कपूर को माना जाता है शुभ

ज्योतिषियों के अनुसार, हिंदू धर्म में कपूर को बहुत ही शुभ माना जाता है और यह कई तरह की मुसीबतों को भी दूर करता है। कहते है, कपूर आपके घर में सुख और समृद्धि लाता है। इतना ही नहीं, ये आपकी लाइफ में इस्तेमाल हो सकने वाला वो काम का टूल है जिसकी मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते है। दरअसल, कपूर की खुशबू में नकारात्मक ऊर्जा को हटाकर सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) लाने की शक्ति होती है।

नवरात्र में करें कपूर के ये टोटके

1- लाख कोशिशों के बाद भी काम में सफलता नहीं मिल रही है, कोई न कोई रुकावट आ जाती है, तो नवरात्रि के दिनों में एक चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग जलाकर पूरे घर में घुमाएं। नौ दिन तक ये टोटका आजमाएं। मान्यता है इससे सारी बाधाएं खत्म हो जाएंगी।

2- घर में वास्तु दोष होने से परिवार के बीच तनातनी बनी रहती है, आए दिन झगड़े होते हैं पति-पत्नी में कड़वाहट पैदा होती है। इससे राहत पाने के लिए घर के चारों कोनों में एक कपूर का टुकड़ा रख दें। जैसे-जैसे ये गलता जाएगा घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

3- नवरात्रि का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव माना जाता है। मुख्य रूप से शारदीय नवरात्रि पर कपूर जलाना भौतिक दृष्टि से भी और अज्ञानता तथा नकारात्मकता पर काबू पाने की दृष्टि से भी अंधकार को दूर करने का एक प्रतीकात्मक कार्य होता है।

3- कपूर की सुगंध के माध्यम से भक्त माता दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं। इसके साथ ही कपूर का संबंध आध्यात्मिक चेतना जागृत करने से है, इसलिए नवरात्रि के दौरान इसका इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है।

5- आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अगर आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो नवरात्रि में शाम के समय मां दुर्गा की पूजा करते समय जलते कपूर में 2 लौंग डाल दें। इस जलते हुए लौंग के जोड़े और कपूर को पूजा की थाली में रखकर आरती करें। ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक संपन्नता आती है।

6- बीमारियों ने काफी समय से घेर रखा हो और सही इलाज के बावजूद कोई फायदा न मिल रहा हो तो पानी में कपूर के तेल की दो बूंद डालकर स्नान करें। उपाय बताने वालों का कहना है कि ऐसा करने से आपका शरीर स्वच्छ होता है और निगेटिव एनर्जी भी दूर होती है, इस तरह धीरे-धीरे बीमारी भी खत्म होने लगती है।