नए साल में नववर्ष का कैलेंडर लगाने में इस बात का रखें ध्यान, वरना पड़ सकता है पछताना

Loading

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: नए साल (New Year 2024) आने में अब बस चंद दिन ही बचे है। ऐसे में लोग नए साल में कई चीजों के साथ नया कैलेंडर भी लाते हैं जिसे घर के साथ ऑफिस में भी लगाते हैँ। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर व्यक्ति की तरक्की और स्वास्थ्य पर काफी असर डालता है। 

नए साल में सही दिशा में कैलेंडर लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है और घर में खुशियां आती है। लेकिन, कई बार कैलेंडर लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण कई मुश्किलों का सामना करते हैं। आइए जानें नया कैलेंडर लगाते समय किन बातों का विशेष  ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

वास्तु-शास्त्र की मानें तो, कई लोगों की आदत होती है कि वे नए साल का कैलेंडर तो ले आते हैं लेकिन पुराना कैलेंडर नहीं हटाते है। या पुराना कैलेंडर घर में ही रखे रहते है। जबकि, ऐसा करना बिलकुल गलत है। घर में पुराने कैलेंडर का होना वास्तु दोष बढ़ाता है। जो घर के लोगों की तरक्की और सेहत पर बुरा असर डालता है। यदि कैलेंडर में भगवान आदि बने हैं, तो उसे जल में प्रवाहित कर दें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कैलेंडर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिशा को बहाव की दिशा माना जाता है।

पश्चिम के अलावा कैलेंडर को उत्तर दिशा की ओर भी लगा सकते हैं। क्योंकि, इस दिशा का स्वामी भगवान कुबेर को माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी नए साल का कैलेंडर दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाएं। ऐसा करने से घर के लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है। उनके जीवन में कोई ना कोई कष्‍ट बना रहता है।

वास्तु के हिसाब से घर के दरवाजे के पीछे कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए।

घर के मुख्य द्वार के पास भी कैलेंडर नहीं लगाना चाहिए। इससे सदस्यों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।

कैलेंडर ऐसी जगह बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। जहां पर तेज हवा से कैलेंडर उड़े। क्योंकि कैलेंडर के उड़ने से तरक्की पर बुरा असर पड़ता है।