Mumbai Metro

Loading

मुंबई. मुंबई लोकल रेलवे को 1 फरवरी से सभी यात्रियों के लिए खोले जाने के बाद अब मेट्रो वन ने भी अपने संचालन के समय में बदलाव किया है। अब सुबह के समय मेट्रो एक घंटे पहले चलेगी। 

एमएमआरडीए प्रशासन के अनुसार,  लॉकडाउन के बाद मुंबई मेट्रो वन सेवाओं को बिना किसी उम्र या लिंग प्रतिबंध और सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ 19-अक्टूबर-2020 से सभी के लिए खोल दिया गया था।  वर्तमान में मेट्रो सेवाएं वर्सोवा से पहली ट्रेन सुबह 7:50 बजे और अंतिम ट्रेन घाटकोपर से रात 10:15 बजे कामकाजी सवारियों के  लिए संचालित हो रही है जिसमें 80,000 यात्री यात्रा कर रहे हैं। अब सभी के लिए उपनगरीय सेवाओं के खुलने के साथ ही  मेट्रो सेवाएं सुबह 6:50 बजे से वर्सोवा और 7:15 बजे घाटकोपर में उपलब्ध होंगी।

  • वर्सोवा से पहली ट्रेन सुबह 6:50 बजे और घाटकोपर से सुबह 7:15 बजे चलेगी. इसी तरह, वर्सोवा से आखिरी ट्रेन रात 9:50 बजे और घाटकोपर से  रात 10:15 बजे छूटेगी.
  • मेट्रो और उपनगरीय स्टेशनों के लिए यात्रियों के लिए आसान पहुंव के लिए, अंधेरी और घाटकोपर में रेलवे एफओबी  भी खुले रहेंगे.
  • इसके अलावा, मेट्रो सीधे अंधेरी (पश्चिम) तक पहुंचने के इच्छुक यात्रियों के लिए अपने अंधेरी स्टेशन पर एक नया गेट खोलेगी.
  • पहली ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 15 मिनट पहले स्टेशन  को खोल दिया जाएगा.