1/7

बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक अमिताभ बच्चन की 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘चीनी कम’ (Cheeni Kum) तो आपने जरुर देखी होगी।
2/7

इस फिल्म में सेक्सी नाम की बच्ची का रोल एक्ट्रेस स्विनी खरा (Swini Khara) ने निभाया था।
3/7

जो अब जल्द ही शादी करने जा रही हैं। जी हां, 24 साल की स्विनी खरा ने अपने बॉयफ्रेंड उर्विश देसाई (Urvish Desai) के साथ सगाई कर ली हैं।
4/7

जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें कपल को रोमांटिक होते हुए भी देखा जा सकता है।
5/7

तस्वीरों में स्विनी खरा पिंक कलर के गाउन में नजर आ रही हैं जबकि उनके मंगेतर उर्विश देसाई ब्लैक कलर की शेरवानी पहने हैं।
6/7

तस्वीर में उर्विश देसाई को घुटनों पर बैठकर स्विनी खरा को प्रपोज करते हुए रिंग पहनाते हुए देखा जा सकता है।
7/7

जिसके बाद कपल ने डांस भी किया। अब उनके इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी स्विनी खरा को बधाईयां दे रहे हैं।