1/8

विराट कोहली और अनुषक शर्मा की जिंदगी में जल्द ही ढेर सारी खुशियां दस्तक देने वाली हैं। विराट कोहली ने बताया कि उनके घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूँजने वाली हैं।
2/8

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और बताया कि जनवरी 2021 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई विराट और अनुष्का को बधाई दे रहा है।
3/8

इस तस्वीर में विराट और अनुष्का साथ नज़र आ रहे हैं। वहीं, अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे हैं। विराट ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "और तब, हम तीन थे! जनवरी 2021 को आ रहा है"। विराट के अलावा अनुष्का ने भी अपने मां बनने की ख़ुशी जाहिर तस्वीर शेयर की।
4/8

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों ने बेहद सिंपल तरीके से इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। इन दोनो की शादी के बाद हर कोई इस खुशख़बरी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा था। विराट और अनुष्का की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आती है।
5/8

शादी के बाद विराट ने भारत में ग्रैंड पार्टी का आयोजन भी किया था। 21 दिसंबर 2017 को दिल्ली और मुंबई में 26 दिसंबर को शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया था। मुंबई में रिसेप्शन क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स के लिए आयोजित किया गया था।
6/8

Virat and Anushka
7/8

विराट और अनुष्का एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे। दरअसल, अनुष्का जब बेंगलुरु में रहती थीं, तब उनके भाई कर्णेश और विराट की दोस्ती हुई थी, वे एक ही जगह क्रिकेट खेलने जाया करते थे।
8/8

विराट उस समय बेंगलुरु में रहकर क्रिकेट ट्रेनिंग ले रहे थे। इसके बाद अनुष्का के भाई और विराट में दोस्ती हुई। विराट कभी कभी अनुष्का के घर पर आने लगे। इसी दौरान विराट और अनुष्का के बीच भी दोस्ती हो गई।