File Photo
File Photo

Loading

-सीमा कुमारी

रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है| मान्यता अनुसार इस दिन जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा व विश्वास से सूर्य देव की पूजा -अर्चना करता है, तो उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते है| वास्तुशास्त्र के अनुसार रविवार का दिन सूर्य देवता का माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना उनकी पूजा नहीं कर सकते हैं तो केवल रविवार के दिन कुछ उपाय कर सकते हैं। इससे आप पर सूर्य देव की कृपा होने से बिगड़े काम बनने लगते है और जीवन में सुख-समृद्धि व शांति और तरक्की के रास्ते खुलते हैं| आज मैं छोटा सा उपाय बताने जा रही हूँ, जिसे अपनाकर अपना भाग्य को प्रबल व चमका सकते है| चलिए जानते है उन उपायों के बारे में –

  • जिन लोगों को दिल, पेट व आंखों से जुड़ी परेशानी है उन्हें रविवार के दिन तांबे की चीज का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य में सुधार आने में मदद मिलेगी।
  • जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु का बुरा दोष है उन्हें इस दिन गरीबों व जरूरतमंदों को कंबल का दान करना चाहिए। इससे कुंडली का दोष होगा।
  • रविवार के दिन तांबे के टुकड़े को 2 बराबर भाग में काटें। फिर 1 टुकड़े को हाथ में पकड़ कर मन में संकल्प लेकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। दूसरे टुकड़े को अपने पास संभाल कर रख लें। इससे आपके बिगड़े काम बनने के साथ मनोकामना जल्दी ही पूरी हो जाएगी।
  • इस दिन सुबह नहाने के बाद सूर्य को अर्घ्य देने से भाग्य मजबूत होता है। 
  • रविवार के दिन गेंहू का दान करने से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनते हैं। इसके अलावा अगर कोई बार-बार झूठे आरोपों में फ़सा रहे हैं तो भी इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
  • रविवार के दिन आदित्य स्त्रोत का पाठ बेहद शुभ होता है। इससे श्रीहरि की कृपा होने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि व शांति बनी रहती है।
  • इन सभी उपायों को करके अपना भाग्य को प्रबल व चमका सकते हैं|