File Photo
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली : सब इंसानों के पूजा विधि, नियम और धार्मिक त्योहार अलग-अलग होते है। उनकी मान्यताएं भी बड़ी खास होती है। इन त्योहारों में सावन का महीना यह बेहद खास और पवित्र माना जाता है। आपको बता दें की हिंदी भाषिक लोगों का सावन का महीना 25 जुलाई से आरंभ हो चुका है। इनके दो सावन सोमवार होने के बाद आज महाराष्ट्रीयन के सावन महीने की शुरुआत हो गई है। इस खास और पवित्र सावन सोमवार में भगवान शिव की पूजा करने के सबसे बेहतर और योग्य तरीका आपको बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है की इस सावन के पवित्र माह में महादेव को कैसे प्रसन्न करें….  

    महादेव के पूजा में लगेगी यह सामग्री 

    जब भी हम कुछ धार्मिक या मंगल कार्य करते है। तो ध्यान रहे यह सब अच्छे से और विधिवत होना चाहिए। इसलिए सभी आवश्यक चीजों का होना जरूरी है। तो सावन के पहले सोमवार पर शिव भगवान के पूजा के लिए कोनसी सामग्री चाहिए इसके बारें में आपको बताने वाले है।भगवान शिव के पूजा के लिए सबसे पहले फूल, मिढ़ाई, मेवा,पूजा के बर्तन जैसे की तांबे का लौटा पीतल की थाली आदि,बेलपत्र,शिव को चढाने वाला धतूरा,गाय का कच्चा दूध, इत्र धुप अगरबत्ती, रुई, कपूर, गंगाजल, आदि सामग्री पूजा में होनी चाहिए।

     

    ऐसे करें भगवान शिव की पूजा 

    आम तोर पर महिलाएं समझ नहीं पाती की भगवान की पूजा योग्य विधिवत तरीके से कैसे करें। तो आज हम आपको भगवान शिव की पूजा करने का आसान और योग्य तरीका बताने जा रहे है। सबसे पहले सावन के पहले सोमवार को सुबह जल्दी उठे और स्नान करने। साफ वस्त्र धारण करें।  में सभी देवी देवताओं का गंगाजल से अभिषेक रखें और दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग पर गंगाजल और दूध चढ़ाये। इसके बाद भगवान शिव को फूल अर्पित करें साथ ही ओम नम शिवाय का जप करते- करते बेलपत्र चढ़ाये। इस तरह अच्छे से पूजा करने के बाद भगवान शिव की आरती करें उसके बाद उन्हें भोग लगाए। इसके अलावा भी आपके पास समय बचता है तो भगवान शिव का जाप करें।