mega block

    Loading

    मुंबई: मध्य रेलवे (Central Railway) के  कलवा (Kalwa) और दिवा (Diva) के बीच अप और डाउन स्लो लाइन पर 24 घंटे का स्पेशल इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लॉक (24-Hour Block) होगा, जो ठाणे-दिवा (Thane- Diva) 5वीं और 6वीं लाइन के संबंध में डायवर्जन के लिए मौजूदा स्लो लाइन के साथ नई बिछाई गई स्लो लाइन को काटने और जोड़ने के लिए है। यह ब्लॉक रविवार 2 जनवरी की रात 2 बजे से सोमवार 3 जनवरी की रात 2 बजे तक होगा।

    1 जनवरी की  रात 11.52 बजे से  2 जनवरी  की रात 11.52 बजे तक कल्याण से सीएसएमटी  के लिए छूटने वाली अप स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को कल्याण और मुलुंड के बीच अप फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा और यह ठाकुर्ली, कोपर, मुंब्रा, कलवा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी तथा इन्हें पुनः अप स्लो लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा। 

    डायवर्ट होगी लोकल

    सीएसएमटी से 2 जनवरी  को  सुबह 5.05 बजे से 3 जनवरी की रात  1.15 बजे तक कल्याण के लिए छूटने वाली डाउन स्लो/सेमी-फास्ट सेवाओं को मुलुंड और कल्याण स्टेशनों के बीच डाउन फास्ट लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। ये कलवा, मुंब्रा, कोपर, ठाकुर्ली स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी। ब्लॉक अवधि के दौरान कलवा, मुंब्रा, कोपर और ठाकुर्ली स्टेशनों पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नगर परिवहन उपक्रमों के समन्वय से बसें चलाने की व्यवस्था की है।

    कई ट्रेनें रद्द

    1 जनवरी को छूटने वाली  12112 अमरावती-मुंबई एक्सप्रेस, 12140 नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस, 17611 नांदेड़-मुंबई राज्यरानी एक्सप्रेस एवं 2 जनवरी को छूटने वाली  11007/11008 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस, 12071/12072 मुंबई-जालना-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस, 12109/12110 मुंबई-मनमाड-मुंबई पंचवटी एक्सप्रेस, 11401 मुंबई-अदिलाबाद नंदीग्राम एक्सप्रेस, 12123/12124 मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन, 12111 मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस, 12139 मुंबई-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस, 11139 मुंबई-गडग एक्सप्रेस, 17612 मुंबई-नांदेड़ राज्यरानी एक्सप्रेस, 3 जनवरी की 11402 अदिलाबाद-मुंबई नंदीग्राम एक्सप्रेस और  11140 गडग-मुंबई एक्सप्रेस को रद्द कर दी गई है।