Bhiwandi Municipal Corporation

    Loading

    भिवंडी: भिवंडी महानगरपालिका चुनाव (Bhiwandi Municipal Corporation Elections) की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल के हस्ताक्षर से भिवंडी महानगरपालिका ((Bhiwandi Municipal Corporation) की नई वार्ड रचना जारी की गई है। महानगरपालिका (Municipal Corporation) की नई वार्ड रचना में नगरसेवकों (Corporators) की संख्या 90 से बढ़कर 101 हो गई है। त्रिसदस्यीय पैनल से होने वाले आगामी महानगरपालिका चुनाव 2022 में 101 नगरसेवक चुनाव जीत कर महानगरपालिका के सदन तक पहुंचेंगे। 

    महानगरपालिका प्रशासन द्वारा वार्ड रचना पर शिकायत और सूचना का निपटारा 8 जून से 20 जून तक किए जाने का निर्देश दिया है। वार्ड रचना सम्बन्धित शिकायत और सूचना का अवलोकन महानगरपालिका कमिश्नर कार्यालय सहित सम्बन्धित प्रभागों में अधिकारियों की टीम द्वारा अंजाम दिया जाएगा। आगामी महानगरपालिका चुनाव को लेकर भिवंडी महानगरपालिका की नई वार्ड रचना जारी होने से महानगरपालिका चुनाव लड़ने वाले हजारों इच्छुकों में भागदौड़ तेज हो गई है।

    नई वार्ड रचना में कुल 34 प्रभाग 

    गौरतलब है कि भिवंडी महानगरपालिका कमिश्नर विजय कुमार म्हसाल के हस्ताक्षर से आगामी भिवंडी महानगरपालिका चुनाव के लिए भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र हद्द की नई वार्ड रचना जारी की गई है। 2011 की जनगणना के तहत भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत कुल आबादी 7 लाख 9 हजार 665 दर्शाई गई है। नई वार्ड रचना में कुल 34 प्रभाग हैं जिसमें 33 प्रभाग त्रिसदस्यीय पैनल और वार्ड क्रमांक 34 केवल 2 सदस्यीय पैनल के लिए बनाया गया है। नई वार्ड रचना को महानगरपालिका प्रशासन द्वारा मुख्यालय के तल और प्रथम मंजिल पर नागरिकों के अवलोकन के लिए डिस्प्ले किया गया है। वार्ड रचना में भिवंडी महानगरपालिका हद्द के अंतर्गत समस्त क्षेत्रों को दर्शाया गया है। 

    नगरसेवकों की संख्या में हुआ इजाफा

    34 महानगरपालिका प्रभागों की 90 नगरसेवकों की भिवंडी महानगरपालिका में अब नए वार्ड रचना के अनुसार नगरसेवक संख्या में 11 सदस्यों का इजाफ़ा हो गया है। महानगरपालिका की नई वार्ड रचना में पहले से अधिक वोटरों और बढ़े क्षेत्र का परिसीमन कर नए 11 महानगरपालिका वार्ड बनाए गए हैं।

    ये है सर्वाधिक वोटर वाला वार्ड

    2011 की जनगणना के तहत भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत नई वार्ड रचना की सूची में महानगरपालिका वार्ड क्रमांक में सर्वाधिक वोटर शांति नगर परिसर स्थित वार्ड क्रमांक 20 में 23 हजार 29 और सर्वाधिक कम वोटर भादवड़ क्षेत्र स्थित 14 हजार 488 वोटरों का वार्ड क्रमांक 34 है। महानगरपालिका हद्द के अंतर्गत तमाम वार्डों में 21हजार 820 वोटर एससी कैटेगरी और एसटी कैटेगरी के कुल 8 हजार 178 वोटर है। एससी कैटेगरी के सर्वाधिक वोटर अंजुरफाटा परिसर में 3 हजार 700 महानगरपालिका वार्ड क्रमांक 32 में हैं और एसटी कैटेगरी के सर्वाधिक वोटर भादवड़ परिसर वार्ड क्रमांक 28 में 1265 हैं। भिवंडी महानगरपालिका के अंतर्गत 101 महानगरपालिका वार्डों के प्रत्येक वार्ड में कम से कम 6 हजार 900 से अधिक मतदाता हैं। महानगरपालिका चुनाव त्रिसदस्यीय पैनल का होने से 3 वार्डों में मतदाताओं की संख्या करीब 20- 22 हजार से अधिक है। सूत्रों की माने तो आगामी महानगरपालिका चुनाव अक्टूबर माह में होने के आसार हैं।