PIC: Twitter
PIC: Twitter

    Loading

    -विनय कुमार

    बुधवार, 25 मई की रात IPL Season -15 के Eliminator Match में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर (RCB vs LSG IPL 2022) के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला हुआ। इस दिलचस्प मैच में RCB के अनकैप्ड युवा बल्लेबाज रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने 54 गेंदो में नाबाद 112 रनों की महाविस्फोटक पारी खेली और RCB की जीत के बाद महानायक बन गए। 

    अब RCB GT के खिलाफ IPL 2022 Final Match से सिर्फ़ एक कदम दूर है। फाइनल में पहुंचने के लिए RCB को IPL 2022 Qualifire-2 Match में RR को हराना होगा। गौरतलब है कि IPL Mega Auction-2022 में अनसोल्ड रहने के बाद रजत पाटीदार के घर वालों ने इसी महीने, यानी मई 2022 में उनकी शादी फिक्स कर दी थी। लेकिन लवनीथ सिसोदिया के इंजर्ड होने की वजह से रजत पाटीदार की किस्मत का ताला खुला और उनको सिसोदिया की जगह उनके रिप्लेसमेंट के रूप में RCB में शामिल किया गया। रजत पाटीदार ने मौके को खूब भुनाया और बन गए LSG के खिलाफ जीत के महानायक। 

    सिर्फ़ 54 गेंदों में 112 रनों की अपनी नाबाद शतकीय पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के भी ठोके। इस पारी में उनकी स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा। गौरतलब है कि रजत पाटीदार की यह पहली सेंचुरी है। यही नहीं, IPL के इतिहास में प्ले-ऑफ में सेंचुरी लगाने वाले वे पहले अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं।

    खबरों के मुताबिक, IPL 2022 के दौरान भारत में कोई बड़ा क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं था, इसलिए रजत के परिवार वालों ने उनकी शादी मई में फिक्स कर दी थी लेकिन, जब RCB टीम मैनेजमेंट की तरफ से रजत को कॉल आया कि लवनीथ सिसोदिया इंजर्ड हो गए हैं, इसलिए उन्हें उनकी जगह रिप्लेसमेंट प्लेअर के रूप में RCB ज्वॉइन करना है। इसपर रजत पाटीदार ने शादी की जगह इस सुनहरे मौके को चुना और हीरो भी बन गए।

    रजत पाटीदार के पिता मनोहर पाटीदार (Manohar Patidar) ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, “हमने रजत (Rajat Patidar) की शादी के लिए रतलाम की एक लड़की चुनी है।रजत की शादी 9 मई होनी थी। यह एक छोटा सा समारोह होना था, जिसके लिए मैंने इंदौर में एक होटल की बुकिंग भी कर ली थी।”

    बहरहाल, अब रजत से Qualifire-2 में भी ऐसी ही शानदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी, जब शुक्रवार, 27 मई को इस मुकाबले में RR से उनकी टीम RCB का सामना होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम 7.30 बजे आरंभ होगा।