shaheen-afridi
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के शुरू होने में अब कुछ दिन ही बाकी है। 27 अगस्त से एशियाई क्रिकेट के इस महाकुंभ का आगाज़ होने वाला है। इससे पहले ही पाकिस्तान टीम को बढ़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi)चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। अब वह एशिया कप 2022 और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार 20 अगस्त को एक अपडेट जारी कर शाहीन के चोटिल होने की जानकारी दी है। 

    उल्लेखनीय है कि, शाहीन अफरीदी लंबे वक्त से घुटने की चोट से परेशान हैं। इस वजह से शाहीन अफरीदी को एक महीने से ज्यादा आराम करने की सलाह दी गई है।  वह 2022 एशिया कप और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सात मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, शाहीन अफरीदी 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे।  

     27 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप 2022 

    इस साल 27 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होने वाली है। इस टूर्नामेंट में पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। एशिया कप का आयोजन इस साल दुबई में किया जाना है।  जबकि रविवार (28 अगस्त) को चीर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। इस इवेंट में 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे। जिसके बाद सुपर-4 की टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे, जो 3 सितंबर से 9 सितंबर तक होंगे। जबकि रविवार 11 सितंबर को एशिया कप 2022 का फाइनल होगा। 

    पाकिस्तान टीम

    बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आसिफ अली, शादाब खान, हैदर अली, फखर जमां,  इफ्तिखार अहमद, हैरिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।